फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
280/4 (42.1 ov)
Target: 352
Shai Hope 117(125)*
Matthew Forde 3 (6)
WI need 72 runs in 47 remaining balls

दांतों में गोल्ड, चेहरे पर मुस्कान: पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया का आइकॉनिक पोज, वैभव संग दिखे लक्ष्मण

Sat, 03 Oct 2026 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Oct 2026 04:37 PM IST
खास बातें

Asian Games 2026 Cricket Final : भारत ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने 211 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें: भारत vs पाकिस्तान: सैम अयूब का विवादित जश्न, वैभव को आउट कर इस तरह चिढ़ाया; फिर अभिषेक से मिला करारा जवाब

विज्ञापन
India vs Pakistan Live Score Asian Games 2026 Final Gold medal clash Bumrah Sahibzada Vaibhav Ishan Abhishek
गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:32 PM, 03-Oct-2026

गोल्ड मेडल के साथ टीम इंडिया की तस्वीर

गोल्ड मेडल के साथ टीम इंडिया की तस्वीर सामने आ चुकी है। बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में भारतीय खिलाड़ियों ने दांतों के बीच गोल्ड चबाकर फोटो खिंचवाई है। सभी खिलाड़ी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। वैभव भी अस्थाई कोच लक्ष्मण के साथ नजर आ रहे हैं।

Image

Image

01:31 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: भारत ने जीता स्वर्ण

एशियन गेम्स 2026 में एक और स्वर्ण आ गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल था। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
 
  • पाकिस्तान का 17 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 160 रन था। उन्हें आखिरी 18 गेंद में 52 रन की जरूरत थी। तब हसन नवाज  और अब्दुल समद क्रीज पर थे। सुंदर ने 18वें ओवर में केवल आठ रन दिए और अब्दुल समद का विकेट लिए। आखिरी 18 गेंद में पाकिस्तान को 44 रन बनाने थे। नवाज 80 रन और साद मसूद छह रन बनाकर क्रीज पर थे।
  • 19वां ओवर बुमराह ने किया। उन्होंने केवल 11 रन दिए। इस तरह आखिरी छह गेंद में पाकिस्तान को 33 रन की दरकार थी।
  • 20वें ओवर में शिवम दुबे गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने हसन नवाज और पाकिस्तान को केवल 13 रन बनाने दिए। आखिरी गेंद पर नवाज आउट भी हुए। नवाज शतक से चूक गए। वह 51 गेंद में 96 रन बनाकर आउट हुए। 

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीता है। पिछली बार 2023 हांगझोउ में भी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण जीता था। वहीं, क्रिकेट में भारत ने दोनों स्वर्ण अपने नाम किए। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट टीम ने 2023 हांगझोउ में भी स्वर्ण जीता था। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
01:26 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: आखिरी ओवर का रोमांच

पाकिस्तान को छह गेंद में 33 रन की जरूरत है। शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे हैं।
  • पहली गेंद पर चौका आया।
  • फिर दुबे ने वाइड फेंकी।
  • पाकिस्तान को पांच गेंद 28 रन चाहिए थे।
  • दुबे ने दूसरी गेंद डॉट फेंकी। भारत ने मैच में पकड़ बना ली है।
  • तीसरी गेंद पर भी डॉट आया। नवाज ने रन नहीं लिया।
  • चौथी गेंद पर नवाज ने छक्का लगाया। वह 94 पर पहुंच गए हैं।
  • पांचवीं गेंद पर दो रन बनाए।
  • आखिरी गेंद पर नवाज आउट हो गए। उनका शतक नहीं हो सका।
01:19 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका

पाकिस्तान को 162 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। सुंदर ने अब्दुल समद को कैच आउट करया। पाकिस्तान को अब 12 गेंद पर 44 रन की जरूरत है। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 168 रन है। हसन नवाज और साद मसूद क्रीज पर हैं।
01:16 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: 17 ओवर का खेल हुआ

17 ओवर के बाद पाकिस्तान ने चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को 18 गेंद में 52 रन की दरकार है। हसन नवाज 79 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका विकेट भारत के लिए बहुत जरूरी है। 
01:03 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

शिवम दुबे ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने सैम अयूब को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। अयूब 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। अयूब ने हसन नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 87 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल अब्दुल समद और हसन नवाज क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 129 रन है। पाकिस्तान को 30 गेंद में 82 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:52 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: नवाज का अर्धशतक

पाकिस्तान ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल हसन नवाज 29 गेंद में 54 रन और सैम अयूब 16 गेंद में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने तीन ओवर में 44 रन लुटाए हैं। हसन और अयूब के बीच 75+ रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को 42 गेंद में 95 रन की जरूरत है।
12:47 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: हसन-अयूब जमे

पाकिस्तान ने 11 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को तीसरा झटका 39 के स्कोर पर लगा था। इसके बाद से हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी संभाली है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। फिलहाल अयूब 22 रन और नवाज 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
12:39 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ

10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल हसन नवाज 18 गेंद में 26 रन और सैम अयूब नौ गेंद में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को जीत के लिए 60 गेंद में 136 रन की दरकार है। भारत इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना चाहेगा।
12:25 PM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फुस्स नजर आ रही है। टीम को सातवें ओवर में 39 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने माज सदाकत को सुंदर के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले कप्तान साहिबजादा फरहान और उस्मान खान पवेलियन लौट चुके हैं। अक्षर को यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले वह उस्मान को आउट कर चुके हैं। साहिबजादा को सुंदर ने पवेलियन भेजा था। सात ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन है। फिलहाल सैम अयूब और हसन नवाज क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed