फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 21/0, ऑस्ट्रेलिया 242 रन आगे

Fri, 17 Feb 2023 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 05:16 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में है। चार मैच की सीरीज का पहला मैच भारत ने पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 263 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND Vs AUS Day 1 Highlights: India Vs Australia 2nd Test Day 1 Match Summary Scorecard News Updates In Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:04 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS Test Live Score: पहले दिन का खेल खत्म

दिल्ली टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 और लोकेश राहुल चार रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है। हालांकि, भारत के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं। अब मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा कर पहली पारी के आधार पर बढ़त लेना चाहेगी। नागपुर में भी भारत ने पहली पारी में ही विशाल स्कोर खड़ा कर पारी के अंतर से जीत हासिल की थी। अब दिल्ली में भी भारत बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगा।

पहले दिन क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। वॉर्नर और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वॉर्नर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार गेंदों पर अश्विन का शिकार बने। लाबुशेन ने 18 रन बनाए और स्मिथ पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड भी 12 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने। इसके बाद ही उस्मान ख्वाजा भी 81 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। राहुल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। छठे नंबर पर आए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए और हैंड्सकॉम्ब के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, नाथन लियोन 10 रन बनाकर आउट हुए।

भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। वहीं, जडेजा और अश्विन को तीन-तीन विकेट मिले।

भारत ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। रोहित 13 और राहुल चार रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों मैच के दूसरे दिन अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे और बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे।
04:52 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS Test Live Score: भारत की सधी शुरुआत

भारतीय टीम ने भी सधी हुई शुरुआत की है। सात ओवर में बिना विकेट गंवाए भारत का स्कोर 15 रन है। रोहित और राहुल संभलकर खेल रहे हैं और आज के दिन का खेल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
04:25 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS Test Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के 263 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों बल्लेबाज आज के दिन का खेल खत्म होने तक बल्लेबाजी करना चाहेंगे और दूसरे दिन बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। पहले ओवर का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन है।
04:13 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी 263 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, अश्विन और जडेजा को तीन-तीन विकेट मिले।

पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। वॉर्नर और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वॉर्नर 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ लगातार गेंदों पर अश्विन का शिकार बने। लाबुशेन ने 18 रन बनाए और स्मिथ पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड भी 12 रन बनाकर शमी का दूसरा शिकार बने। इसके बाद ही उस्मान ख्वाजा भी 81 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। राहुल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। छठे नंबर पर आए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। वह 72 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी की। वहीं, नाथन लियोन 10 रन बनाकर आउट हुए।  

भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। वहीं, जडेजा और अश्विन को तीन-तीन विकेट मिले।
04:00 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार

नौ विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। पीटर हैंड्स्कॉम्ब और मैथ्यू कुहनेमान क्रीज पर हैं। हैंड्सकॉम्ब अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़ने लायक स्कोर बना चुकी है।
03:53 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

246 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। मोहम्मद शमी ने नाथन लियोन को क्लीन बोल्ड किया। लियोन ने 26 गेंद में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। अब पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मैथ्यू कुहनेमान क्रीज पर हैं। 75 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 248 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:24 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

227 रन के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने मर्फी को क्लीन बोल्ड किया। मर्फी ने चार गेंदों का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ नाथन लियोन क्रीज पर हैं। 69 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 233 रन है।
03:21 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

227 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा ने पैट कमिंस को 33 रन के स्कोर पर आउट किया। कमिंस एलबीडबल्यू आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने हैंड्सकॉम्ब के सात 59 रन की साझेदारी की।
03:12 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: पीटर हैंड्सकॉम्ब का अर्धशतक

पीटर हैंड्सकॉम्ब का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 110 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में अब तक छह चौके लगा चुके हैं। कमिंस के साथ शानदार साझेदारी कर उन्होंने टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। 67 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 226 रन है।
03:10 PM, 17-Feb-2023

IND vs AUS 2nd Test Live Score: कमिंस और हैंड्सकॉम्ब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब और कप्तान पैट कमिंस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। हैंड्सकॉम्ब अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। कमिंस भी इस मैच में बल्ले के साथ कमाल कर रहे हैं और टीम का स्कोर 200 रन के पार ले जा चुके हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed