USA vs ENG Highlights : इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया, बटलर ने जड़ा अर्धशतक, सेमीफाइनल में जगह बनाई
{"_id":"667823499fb359b5b20980a0","slug":"usa-vs-eng-t20-live-score-t20-world-cup-super-8-america-vs-england-scorecard-and-result-news-in-hindi-2024-06-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"USA vs ENG Highlights : इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराया, बटलर ने जड़ा अर्धशतक, सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Jun 2024 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:42 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score (USA vs ENG) America vs England T20 World Cup : गत चैंपियन इंग्लैंड ने अमेरिका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 10 से भी कम ओवर में 116 रनों का लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी तरफ, अमेरिका ने सुपर आठ चरण में अपने तीनों मुकाबले गंवाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
अमेरिका बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
10:30 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : इंग्लैंड की अमेरिका पर बड़ी जीत
कप्तान जोस बटलर के अर्धशतक और फिल सॉल्ट के साथ पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी से गत चैंपियन इंग्लैंड ने सुपर आठ चरण के मैच में अमेरिका को 10 विकेट से हराया। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 115 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने महज 9.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 117 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। इंग्लैंड के लिए बटलर ने 38 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन और फिल सॉल्ट ने 21 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 25 रन बनाए।इस धमाकेदार जीत से इंग्लैंड की टीम सुपर आठ चरण के ग्रुप दो में तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.992 हो गया जो दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से बेहतर है। वही, ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली अमेरिका टीम का प्रदर्शन सुपर आठ में निराशाजनक रहा और टीम ने अपने तीनों मुकाबले गंवाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इससे पहले, इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक ली और अमेरिका के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में सफल रहे। जॉर्डन इंग्लैंड के लिए टी20 प्रारूप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
10:24 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : बटलर का अर्धशतक
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अमेरिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हए 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दमदार शुरुआत की और 8.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 69 गेंदों पर 25 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
10:04 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : इंग्लैंड की तेज शुरुआत
फिल सॉल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई। 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने चार ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। बटलर 28 रन और सॉल्ट तीन रन बनाकर खेल रहे हैँ।09:52 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : इंग्लैंड की पारी शुरू
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है और कप्तान जोस बटलर के साथ फिल सॉल्ट पारी का आगाज करने उतरे हैं।09:29 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : अमेरिका ने इंग्लैंड को दिया 116 रनों का लक्ष्य
क्रिस जॉर्डन की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने अमेरिका की पारी 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर कर दी। 19वां ओवर डालने आए जॉर्डन ने पांच गेंदों पर चार विकेट लिए और अमेरिका को सस्ते में ढेर कर दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन अमेरिका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 30 रन और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए। एंडरसन ने हरमीत सिंह के साथ छठे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की, लेकिन हरमीत के आउट होते ही अमेरिका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हरमीत ने 21 रनों का योगदान दिया।जॉर्डन ने 19वें ओवर में कोरी एंडरसन, अली खान, नोसथुश केंजिगे और सौरभ नेत्रवलकर को आउट किया। अली, केंजिगे और नेत्रवलकर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। अमेरिका के सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई अंक का आंकड़ा छू सके। इंग्लैंड के लिए जॉर्डन ने चार विकेट लिए, जबकि सैम कुर्रन और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले।
09:27 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : जॉर्डन ने अली खान को आउट किया
क्रिस जॉर्डन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अली खान को बोल्ड किया। अली खान खाता खोले बिना आउट हुए। अमेरिका ने 115 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:24 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : एंडरसन भी पवेलियन लौटे
क्रिस जॉर्डन ने कोरी एंडरसन को आउट कर अमेरिका को बड़ा झटका दिया। एंडरसन लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे और टीम की पारी संभाले हुए थे, लेकिन जॉर्डन ने उनकी पारी का अंत किया। एंडरसन 28 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।09:22 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : एंडरसन-हरमीत की साझेदारी टूटी
सैम कुर्रन ने कोरी एंडरसन और हरमीत सिंह के बीच छठे विकेट के लिए हुई अच्छी साझेदारी को तोड़ा। कुर्रन ने हरमीत को आउट कर अमेरिका को छठा झटका दिया। हरमीत और एंडरसन ने अच्छी बल्लेबाजी कर अमेरिका का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन हरमीत बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। हरमीत 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए।09:02 PM, 23-Jun-2024
USA vs ENG Live : मिलिंद कुमार आउट
लियाम लिविंगस्टोन ने मिलिंद कुमार को आउट कर अमेरिका को पांचवां झटका दिया। मिलिंद छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। अमेरिका ने 14 ओवर की समाप्ति तक 88 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। कोरी एंडरसन हालांकि 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।08:48 PM, 23-Jun-2024