फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: हार्दिक ने छक्के के साथ खत्म किया मैच, भारत ने दो गेंद रहते पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 12:00 AM IST
खास बातें

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Asia Cup 2022 : भारत ने एशिया कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था और भारत ने पांच विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने 2021 की हार का बदला ले लिया है।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Live Score: India vs pakistan Asia Cup 2022 2nd Match at Dubai International Stadium
जडेजा और हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:56 PM, 28-Aug-2022

पीएम मोदी ने भारत को जीत की बधाई दी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा "भारतीय टीम ने आज एशिया कप के मैच में बेहतरीन ऑलराउंड खेल दिखाया। टीम ने शानदार क्षमता और जुझारुपन दिखाया। जीत पर उन्हें बधाई।"

11:42 PM, 28-Aug-2022

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।

भारत ने एशिया कप में लगातार चौथी बार पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले 2016 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में 8 विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से हराया था। 
विज्ञापन
11:38 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: जडेजा आउट

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज ने रवींद्र जडेजा को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।
11:29 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: भारत को 12 गेंदों में 21 रन चाहिए

18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 34 रन और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 12 गेंदों में 21 रन की जरूरत है। केएल राहुल (0), रोहित शर्मा (12), विराट कोहली (35), सूर्यकुमार यादव (18) पवेलियन लौट चुके हैं।
11:13 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: भारत को चार ओवर में 41 रन चाहिए

16 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 22 रन और हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 24 गेंदों में 41 रन की जरूरत है। केएल राहुल (0), रोहित शर्मा (12), विराट कोहली (35) , सूर्यकुमार यादव (18) पवेलियन लौट चुके हैं।
11:00 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: भारत को चौथा झटका

भारतीय टीम मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही है। 15वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। नसीम शाह ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। सूर्या 18 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नसीम को मिली यह दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने केएल राहुल को बोल्ड किया था। सूर्यकुमार और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 36 रन की साझेदारी हुई। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 97 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या सात रन और जडेजा 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 30 गेंदों में 51 रन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: जडेजा-सूर्यकुमार ने संभाली पारी

14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 18 रन और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 29 गेंदों में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को 36 गेंदों में 59 रन की जरूरत है। केएल राहुल (0), रोहित शर्मा (12), विराट कोहली (35) पवेलियन लौट चुके हैं।
10:45 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: भारत को 48 गेंद में 71 रन चाहिए

12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 15 रन और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 17 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को 48 गेंदों में 71 रन की जरूरत है। केएल राहुल (0), रोहित शर्मा (12), विराट कोहली (35) पवेलियन लौट चुके हैं।
10:29 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: भारत को तीसरा झटका

10वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद नवाज ने विराट कोहली को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। विराट 34 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। नवाज ने अपने पहले ओवर (पारी का आठवां ओवर) की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया था। वहीं, 10वें ओवर की पहली गेंद पर विराट को पवेलियन भेजा। उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक रन लिया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव दो रन और रवींद्र जडेजा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:24 PM, 28-Aug-2022

IND vs PAK Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

आठवें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन है। फिलहाल विराट कोहली 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा उनका साथ निभाने मैदान पर पहुंचे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed