फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPW vs DC WPL: दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हराया, शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने जड़ा अर्धशतक

Mon, 26 Feb 2024 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Mon, 26 Feb 2024 10:25 PM IST
खास बातें

WPL 2024, UPW vs DC Highlights Women’s Premier League 2024 : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा दिया। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट पर 123 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
UPW vs DC WPL Highlights UP vs Delhi Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग - फोटो : WPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:18 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में अपनी पहली जीत सोमवार को हासिल कर ली। उसने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हराया। यूपी को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने उसे पहले मैच में हराया था। वहीं, दिल्ली को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट पर 123 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम ने 33 गेंद शेष रहते मैच को जीत लिया। उसके लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 51 रन बनाए। उन्होंने छह चौके लगाए। शेफाली और लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। टीम को जब एक रन की आवश्यकता थी तब कप्तान लैनिंग आउट हो गईं। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने वृंदा दिनेश के हाथों कैच कराया। उनके बाद क्रीज पर उतरी जेमिमा रोड्रिग्स ने चौका लगाकर मैच को समाप्त कर दिया।

इससे पहले यूपी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उसके लिए श्वेता सहरावत ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। कप्तान एलिसा हेली ने 13 रन बनाए। किरम नवगिरे और पूनम खेमनार ने 10-10 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने छह और दीप्ति शर्मा ने पांच रन बनाए। ताहिला मैक्ग्रा एक रन ही बना सकीं। ओपनर वृंदा दिनेश खाता नहीं खोल सकीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राधा यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मरिजान कैप ने तीन विकेट झटके। एनाबेल सदरलैंड और अरुंधति रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
10:05 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : शेफाली वर्मा ने लगाया अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 12वें ओवर की पांचवीें गेंद पर दीप्ति शर्मा को छक्का मारा। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 104 रन बना लिए हैं। शेफाली 56 और कप्तान मेग लैनिंग 46 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
09:43 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : लैनिंग और शेफाली की जोड़ी जमी

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ सात ओवर में 63 रन बना लिए हैं। उसके लिए शेफाली वर्मा ने 23 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं। वहीं, कप्तान मेग लैनिंग 19 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर ली है।
09:20 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। मेग लैनिंग 10 और शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
09:02 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : दिल्ली को मिला 120 रन का लक्ष्य

यूपी वॉरियर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग के चौथे मैच में 120 रन का लक्ष्य दिया। यूपी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उसके लिए श्वेता सहरावत ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। कप्तान एलिसा हेली ने 13 रन बनाए। किरम नवगिरे और पूनम खेमनार ने 10-10 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने छह और दीप्ति शर्मा ने पांच रन बनाए। ताहिला मैक्ग्रा एक रन ही बना सकीं। ओपनर वृंदा दिनेश खाता नहीं खोल सकीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राधा यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मरिजान कैप ने तीन विकेट झटके। एनाबेल सदरलैंड और अरुंधति रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
08:58 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : दिल्ली को मिली आठवीं सफलता

यूपी वॉरियर्स को आठवां झटका दीप्ति शर्मा के रूप में लगा। दीप्ति सात गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुईं। एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर मरिजान कैप ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : अर्धशतक से चूकीं श्वेता

यूपी के लिए इस पारी में सबसे अच्छी बल्लेबाजी करने वाली श्वेता सहरावत अर्धशतक से चूक गईं। वह 42 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुईं। श्वेता ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। यूपी वॉरियर्स ने 18 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन क्रीज पर हैं।
08:49 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : यूपी का स्कोर 17 ओवर में 108/6

यूपी वॉरियर्स की टीम ने 17 ओवर में छह विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। उसे छठा झटका पूनम खेमनार के रूप में लगा। वह नौ गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। पूनम को अरुंधति रेड्डी ने राधा यादव के हाथों कैच कराया।
08:21 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : यूपी को लगा पांचवां झटका

यूपी वॉरियर्स की आधी टीम 57 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। उसे पांचवां झटका किरण नवगिरे के रूप में लगा। वह 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गईं। राधा यादव ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। यूपी का स्कोर 12 ओवर में पांच विकेट पर 57 रन है। श्वेता सहरावत के साथ पूनम खेमनार क्रीज पर हैं।
08:15 PM, 26-Feb-2024

UPW vs DC Live Score : मुश्किल में यूपी वॉरियर्स

यूपी वॉरियर्स के चार विकेट पर 50 रन के अंदर गिर गए हैं। टीम को चौथा झटका ग्रेस हैरिस के रूप में लगा। राधा यादव ने उन्हें शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। हैरिस 18 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी ने 11 ओवर में चार विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। श्वेता सहरावत आठ और किरण नवगिरे दो रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed