फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया

Tue, 21 Mar 2023 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Mar 2023 11:07 PM IST
खास बातें

WPL UP vs DC Women’s Premier League 2023 Highlights: महिला प्रीमियर लीग के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। वह अंक तालिका में शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस और तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स की टीम रही। इन दो टीमों के बीच अब एलिमिनेटर मुकाबला होगा। उसमें जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली से खेलेगी।

विज्ञापन
upw vs dc women Highlights up warriorz vs delhi capitals wpl 2023 20th match updates
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

10:45 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बना ली है। उसने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 142 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। वह 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में उतरेगी। फाइनल की दूसरी टीम का फैसला 24 मार्च को एलिमिनेटर से होगा। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस का सामना तीसरे स्थान की टीम यूपी वॉरियर्स से होगा।

दिल्ली ने 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में ही 56 रन जोड़कर जीत की नींव रख दी। शेफाली 16 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स तीन रन ही बना सकीं। कप्तान मैग लैनिंग 23 गेंद पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 70 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद मरिजान कैप और एलिस कैप्सी ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। कैप्सी 31 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुईं। जेस जोनासेन खाता नहीं खोल सकीं। मरिजान कैप 34 रन बनाकर और अरुंधति रेड्डी खाता खोले बगैर नाबाद रहीं।
10:36 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका एलिस कैप्सी के रूप में लगा। वह 31 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर एलिसा हीली ने उन्हें स्टंप किया।
विज्ञापन
10:06 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में तीन विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 47 रन बनाने हैं। एलिस कैप्सी 11 गेंद पर 21 और मरिजान कैप नौ गेंद पर दो रन बनाकर खेल रही हैं।
09:51 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: दिल्ली को लगा बड़ा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका शबनम इस्माइल ने दिया। उन्होंने सातवें ओवर में पहली गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को आउट करने के बाद चौथी गेंद पर दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को पवेलियन भेज दिया। लैनिंग 23 गेंद पर 39 रन बनाकर सिमरन शेख को कैच थमा बैठीं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। लैनिंग के आउट होने के बाद एलिस कैप्सी क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर मरिजान कैप हैं। दिल्ली ने सात ओवर में तीन विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।
09:47 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: नहीं चला जेमिमा का बल्ला

दिल्ली कैपिटल्स की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह तीन गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हो गईं। सातवें ओवर की पहली गेंद पर शबनम इस्माइल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। जेमिमा के आउट होने के बाद मरिजान कैप क्रीज पर उतरी हैं।
09:42 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: यूपी वॉरियर्स को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। शेफाली वर्मा को यशश्री ने सोफी एक्लेस्टोन के हाथों कैच कराया। शेफाली का बल्ला आज उनके अंदाज में नहीं चला। वह 16 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने चार चौके लगाए। शेफाली ने कप्तान मेग लैनिंग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। दिल्ली ने पावरप्ले (शुरुआती छह ओवर) के समाप्त होने के बाद एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। मेग लैनिंग 20 गेंद पर 37 और जेमिमा रोड्रिग्स दो गेंद पर तीन रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: दिल्ली ने चार ओवर में बना लिए 46 रन

दिल्ली ने यूपी से मिले 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। उसने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। कप्तान मेग लैनिंग 14 गेंद पर 29 और शेफाली वर्मा 12 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रही हैं।
08:59 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: दिल्ली को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 139 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। उसने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाए। यूपी के लिए ताहलिया मैक्ग्रा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मैक्ग्रा ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा एलिसा हीली ने 36, श्वेता सहरावत ने 19 और सिमरन शेख ने 11 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने तीन और किरण नवगिरे ने दो रन ही बनाए। सोफी एक्लेस्टोन खाता खोले बगैर आउट हुईं। अंजलि सरवानी तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एलिस कैप्सी ने तीन विकेट लिए। राधा को दो और जेस जोनासेन को एक सफलता मिली।
08:50 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: एलिस कैप्सी को मिली दोहरी सफलता

दिल्ली कैपिटल्स की स्पिनर एलिस कैप्सी को 18वें ओवर में दोहरी सफलता मिली। उन्होंने एक ही ओवर में दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर दिया। दीप्ति पहली गेंद पर आउट हुईं। उन्होंने आठ गेंद पर तीन रन बनाए। उनके बाद एक्लेस्टोन चौथी गेंद पर पवेलियन लौटीं। वह दो गेंदों पर खाता नहीं खोल सकीं। दोनों बल्लेबाजों को तानिया भाटिया ने स्टंप किया। दिल्ली ने 18 ओवर में छह विकेट पर 105 रन बना लिए हैं।
08:35 PM, 21-Mar-2023

UP vs DC Live Score: यूपी को लगा चौथा झटका

यूपी वॉरियर्स ने 15 ओवर में चार विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। ताहलिया मैक्ग्रा 17 गेंद पर 19 और दीप्ति शर्मा एक गेंद पर एक रन बनाकर खेल रही हैं। यूपी को चौथा झटका किरण नवगिरे के रूप में लगा। किरण तीन गेंद पर दो रन बनाकर आउट हो गईं। जेस जोनासेन की गेंद पर तानिया भाटिया ने उन्हें स्टंप किया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed