फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs PAK T20: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत

Fri, 09 Sep 2022 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Sep 2022 11:07 PM IST
खास बातें

Sri Lanka vs Pakistan (SL vs PAK) T20 Asia Cup 2022 : श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 में सभी विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 17 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
sri lanka vs pakistan live cricket score sl vs pak asia cup 2022 super 4 12th t20 match at dubai stadium
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:47 PM, 09-Sep-2022

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया

श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल के ड्रेस रिहर्सल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। दरअसल, ये दोनों टीमें पहली ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। 11 सितंबर यानी रविवार को इन्हीं दो टीमों के बीच एशिया कप फाइनल खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में आमने-सामने आईं। श्रीलंका की टीम पांच बार की चैंपियन है, जबकि पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.1 में सभी विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका ने 17 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली। वह नाबाद पवेलियन लौटे।

पूरी खबर यहां पढ़ें
10:04 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: श्रीलंका के तीन विकेट गिरे

नौ ओवर के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका 24 गेंदों में 30 रन और भानुका राजपक्षा 13 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कुसल मेंडिस और दानुष्का गुनातिलाका खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। वहीं, धनंजय डी सिल्वा नौ रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका को अब 66 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:13 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: पाकिस्तान की टीम 121 पर ऑलआउट

पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 122 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों में 14 रन, कप्तान बाबर आजम 29 गेंदों में 30 रन, फखर जमान 18 गेंदों में 13 रन, इफ्तिखार अहमद 17 गेंदों में 13 रन और खुशदिल शाह चार रन बनाकर आउट हुए। आसिफ अली और हसन अली खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद नवाज ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उन्होंने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेल पाकिस्तान को 120 के पार पहुंचाया। उस्मान कादिर तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नवाज 19वें ओवर में रन आउट हो गए। हारिस रऊफ एक रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तानी बल्लेबाज श्रीलंकाई फिरकी में उलझ गए और उससे पार नहीं पा सके। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाजों ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्पिनर्स ने छह विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, महेश तीक्ष्णा को दो विकेट मिले। धनंजय डी सिल्वा को एक विकेट मिला। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। वहीं, चमिका करुणारत्ने को एक विकेट मिला।
08:49 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: पाकिस्तान को छह झटके लगे

15 ओवर के बाद पाकिस्तान ने छह विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने आखिरी दो गेंदों पर पाकिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर इफ्तिखार अहमद और छठी गेंद पर आसिफ अली को क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, हसरंगा के पास अब अगले मैच में हैट्रिक का मौका होगा, क्योंकि यह उनका चौथा और आखिरी ओवर था। हसरंगा ने कुल मिलाकर तीन विकेट झटके। 
08:32 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: बाबर आजम पवेलियन लौटे

11वें ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। वानिंदु हसरंगा ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया। बाबर एकबार फिर फेल रहे। वह 29 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। बाबर अब तक एशिया कप में कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनके नाम एक भी 30 से ज्यादा का स्कोर नहीं है। अपनी पारी में बाबर ने दो चौके लगाए। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है। फिलहाल खुशदिल शाह और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं।
08:25 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान 66/2

10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान बाबर आजम 26 गेंदों में 29 रन और इफ्तिखार अहमद एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को दो झटके मोहम्मद रिजवान और फखर जमान के रूप में लगे। रिजवान 14 रन और फखर 13 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान को मदुशन और फखर को चमिका करुणारत्ने ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: पाकिस्तान को पहला झटका

चार ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल फखर जमान और बाबर आजम क्रीज पर हैं। 28 पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे प्रमोद मदुशन ने दुनिया के नंबर एक टी-20 बैटर मोहम्मद रिजवान को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। रिजवान 14 रन बना सके।
07:19 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका।
07:15 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका के कप्तान शनाका ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। चरिथ असलंका की जगह धनंजय डी सिल्वा और असिथा फर्नांडो की जगह प्रमोद मदुशन को जगह मिली है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शादाब खान और नसीम शाह यह मैच नहीं खेल रहे। उनकी जगह उस्मान कादिर और हसन अली को मौका मिला है।
07:04 PM, 09-Sep-2022

SL vs PAK T20: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फाइनल के ड्रेस रिहर्सल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। ये दोनों टीमें पहली ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। 11 सितंबर यानी रविवार को फाइनल खेला जाना है। इससे पहले ये दोनों टीमें एकदूसरे की कमजोरी पर प्रहार करने उतरी हैं। श्रीलंका की टीम पांच बार की चैंपियन है, जबकि पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed