SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पांच गेंद शेष रहते चेज किए 215 रन, पंजाब को चार विकेट से हराया
{"_id":"6649c09606350286d202b767","slug":"srh-vs-pbks-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-punjab-kings-ipl-2024-69th-match-updates-2024-05-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पांच गेंद शेष रहते चेज किए 215 रन, पंजाब को चार विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 19 May 2024 07:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 May 2024 07:25 PM IST
खास बातें
SRH vs PBKS Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
नीतीश और अभिषेक
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:16 PM, 19-May-2024
हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है। आज आईपीएल 2024 का आखिरी डबल हेडर है। इसके बाद मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे स्थान के लिए जंग में सनराइजर्स ने अपना मैच जीत लिया है। अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज के दूसरे मुकाबले का इंतजार करना होगा। अगर कोलकाता की टीम हारती है या यह मैच बारिश से धुलता है तो सनराइजर्स की टीम लीग राउंड दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी।वहीं, अगर राजस्थान की टीम कोलकाता को हराने में कामयाब रहती है तो कोलकाता पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। ऐसे में सनराइजर्स को तीसरे स्थान से संतुष्ट रहना होगा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया। एक मैच बारिश से धुल गया था। टीम ने कुल 17 अंक अर्जित किए। वहीं, कोलकाता के फिलहाल 19 अंक और राजस्थान के फिलहाल 16 अंक हैं। आरसीबी के 14 अंक हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। प्रभसिमरन सिंह 45 गेंद में 71 रन, राइली रूसो ने 24 गेंद में 49 रन और अथर्व तायदे ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली थी। जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 66 रन और हेनरिक क्लासेन के 26 गेंद में 42 रन की बदौलत 215 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
07:04 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को पांचवां झटका
हैदराबाद को 197 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शाहबाज अहमद को शशांक के हाथों कैच कराया। शाहबाज तीन रन बना सके। फिलहाल शशांक सिंह और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। उन्हें 18 गेंद में 17 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
06:44 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को चौथा झटका
हैदराबाद को 176 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने नीतीश रेड्डी को शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शाहबाज अहमद और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 182 रन है। अब उन्हें 30 गेंद में 33 रन की जरूरत है।06:28 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को तीसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को 11वें ओवर में 129 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा 28 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शशांक सिंह ने शिवम सिंह के हाथों कैच कराया। यह शशांक का पहला आईपीएल विकेट रहा। फिलहाल नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है। उन्हें 54 गेंद में 81 रन की जरूरत है।06:21 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: अभिषेक का अर्धशतक
नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने दो विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। उन्होंने अब 66 गेंद में 105 रन की जरूरत है। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। अभिषेक इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। अभिषेक का साथ नीतीश रेड्ड निभा रहे हैं।06:01 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को दूसरा झटका
पांचवें ओवर में 72 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने एक महंगे ओवर के बाद राहुल त्रिपाठी को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी ने 18 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले पारी की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। फिलहाल अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: अभिषेक-त्रिपाठी क्रीज पर
हैदराबाद ने तीन ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 15 रन और राहुल त्रिपाठी 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह ने पारी की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था।05:31 PM, 19-May-2024
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। त्रिपाठी ने पहले ही ओवर में दो चौके भी लगाए। एक ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है।05:15 PM, 19-May-2024
पंजाब ने 214 रन बनाए
पंजाब ने हैदराबाद के सामने 215 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 45 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली। वहीं, अथर्व तायदे और राइली रूसो अर्धशतक से चूक गए। अथर्व 27 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन और रूसो 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब ने 20वें ओवर में 19 रन बटोरे। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत को एक-एक विकेट मिला।05:06 PM, 19-May-2024