SRH vs GT Highlights: बारिश ने सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचाया, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच रद्द
{"_id":"664604f874de00ab40056bea","slug":"srh-vs-gt-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-gujarat-titans-ipl-2024-65th-match-updates-2024-05-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs GT Highlights: बारिश ने सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचाया, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 16 May 2024 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 May 2024 10:30 PM IST
खास बातें
SRH vs GT Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 66वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से था। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से न टॉस हुआ और न ही मैच। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है।
विज्ञापन
हैदराबाद में तेज बारिश जारी है
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:14 PM, 16-May-2024
हैदराबाद प्लेऑफ में
आईपीएल 2024 का 66वां मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। हैदराबाद में सनराइजर्स की टीम का सामना गुजरात से होना था। हालांकि, टॉस होने से पहले ही बारिश होने लगी और टॉस नहीं हो पाया। साढ़े सात के आसपास बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी और लगा कि मैच आधे घंटे की देरी से शुरू हो जाएगा। आठ बजे टॉस और सवा आठ में मैच शुरू करने का समय भी तय किया गया, लेकिन आठ बजने से पांच मिनट पहले फिर से तेज बारिश होने लगी और फिर नहीं रुकी। पांच-पांच ओवर के मैच के लिए साढ़े 10 कट ऑफ टाइम था। हालांकि, आउट फील्ड काफी गीला था और मैदान के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया था। ऐसे में अंपायर्स ने मैदान कर्मियों से बात कर मैच को रद्द करने का फैसला किया।ह इस सीजन तीसरा मैच है जब बारिश ने खलल डाला है। इससे पहले कोलकाता और मुंबई के बीच मुकाबला भी बारिश से प्रभावित रहा था। वह मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था और 16-16 ओवर का हुआ था। वहीं, गुजरात का कोलकाता से पिछला मुकाबला बारिश से धुल गया था। हैदराबाद-गुजरात का मुकाबला बारिश से धुलने वाला दूसरा मुकाबला है।
बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस मैच के रद्द होने से हैदराबाद और गुजरात दोनों को एक-एक अंक दिए गए। हैदराबाद के अब 13 मैचों में 15 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर कोई भी अन्य टीम 15 या इससे ज्यादा अंक नहीं बना सकती है। ऐसे में सनराइजर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। चेन्नई के 13 मैचों के बाद 14 अंक हैं। टीम को 18 मई को बेंगलुरु से भिड़ना है। बेंगलुरु के 12 अंक हैं। वहीं, अब दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लखनऊ का भी नेट रन रेट निगेटिव है और इसे कवर कर पाना मुश्किल होगा। वहीं, चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट होगा।
10:10 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: अंपायर मैदान में
अंपायरों और मैदान कर्मियों के बीच बातचीत जारी है। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।
विज्ञापन
09:14 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: यह है कट ऑफ टाइम
पांच-पांच ओवर के मैच के लिए रात साढ़े 10 बजे कट ऑफ टाइम है। हैदराबाद में अभी भी बारिश जारी है। ऐसे में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बारिश अभी रुकती है तो ग्राउंड स्टाफ और सुपरसोपर्स को मैदान को तैयार करने में कम से कम आधा घंटा लगेगा। हालांकि, अगर बारिश की वजह से मैच धुलता है तो सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। एक-एक अंक बांटे जाएंगे और हैदराबाद के 15 अंक हो जाएंगे। चेन्नई के अलावा कोई भी टीम इतने अंक तक नहीं पहुंच सकती है।08:02 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: हैदराबाद में फिर बारिश शुरू
हैदराबाद में फिर से झमाझम बारिश हो रही है। इसकी वजह से मैदान को कवर्स से ढका गया है। रात में बारिश की संभावना जताई गई थी और अब तक मैच प्रभावित रहा है। अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। कुछ देर पहले अंपायर्स ने आठ बजे टॉस करवाने का एलान किया था, लेकिन अब फिर से बारिश की वजह से इसमें भी देरी हो गई है। आठ बजे टॉस और सवा आठ बजे मैच शुरू करने को कहा गया था। हालांकि, अब साढ़े आठ बजे से पहले मैच शुरू होने की बेहद कम संभावना है। ऐसे में साढ़े आठ बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी। यह इस सीजन तीसरा मैच है जब बारिश ने तंग किया है। इससे पहले कोलकाता और मुंबई के बीच मुकाबला भी बारिश से प्रभावित रहा था। वह मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था और 16-16 ओवर का हुआ था। वहीं, गुजरात का कोलकाता से पिछला मुकाबला बारिश से धुल गया था।07:50 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: आठ बजे होगा टॉस
आठ बजे टॉस होगा। वहीं, सवा आठ पर पहली गेंद फेंकी जाएगी। फिलहाल वहां बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। सवा आठ पर शुरू होने पर मैच 20-20 ओवर का होगा। हालांकि, साढ़े आठ बजे के बाद मैच शुरू होने पर ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी। यह देखने वाली बात होगी कि सवा आठ में मैच शुरू हो पाता है या नहीं।07:19 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: कवर्स हटाए गए
मैदान से कवर्स हटाए जा चुके हैं। सुपरसोपर्स काम में जुटे हुए हैं। थोड़ी देर में टॉस हो सकता है। रात में बारिश की थोड़ी संभावना जताई गई थी। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस मैच पर बारिश का कितना असर पड़ता है। फिलहाल आउटफील्ड गीला होने कारण टॉस में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:04 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: खराब मौसम की वजह से टॉस में देरी
खराब मौसम की वजह से टॉस में देरी हो रही है। शाम में करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई थी। इसके बाद मैदान से कवर्स को हटा लिया गया था। हालांकि, कुछ देर बाद फिर से पिच को कवर्स से ढक दिया गया। मैदान के ऊपर काले बादल मंडरा रहे थे। इसके बाद मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों कमिंस और शुभमन को बुलाकर बातचीत की। दोनों ही अपने ट्रेनिंग गियर में नजर आए। बातचीत के बाद दोनों ने रेफरी से सहमति जताते हुए अपने अपने डगआउट में लौट गए। हालांकि, अभी बारिश नहीं हो रही है।06:41 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: हैदराबाद में बारिश का साया
हैदराबाद में मैच के दौरान बारिश का खतरा है। दो घंटे पहले वहां जमकर बारिश हो रही थी। साथ ही आंधी भी आई थी। मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है। अगर मैच प्रभावित होता है तो सनराइजर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक-एक अंक बांटे जाएंगे, जिससे सनराइजर्स को क्वालिफाई करने के लिए एक और मैच का इंतजार करना होगा। हालांकि, उनके शीर्ष दो में जगह बनाने का सपना टूट जाएगा। साथ ही एक अंक मिलने पर यह भी तय हो जाएगा कि शनिवार को चेन्नई और बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले से कोई एक टीम ही प्लेऑफ में पहुंच पाएगी।It's raining at the Uppal Stadium in Hyderabad. 🌧️ pic.twitter.com/sruBKUt5Tm
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2024
06:39 PM, 16-May-2024
SRH vs GT Live: गुजरात दर्ज करना चाहेगी जीत
13 में से सिर्फ पांच मैच जीत सकी गुजरात के 11 अंक ही हैं और वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के इस सत्र में मुंबई इंडियंस के पास लौटने के बाद गुजरात की टीम में संतुलन नजर नहीं आया। पंड्या ने 2022 की खिताबी जीत और पिछले साल फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। कोलकाता के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुल गया, लेकिन गेंदबाजों ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर उम्मीद जगाई थी। बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन पर एक बार फिर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। डेविड मिलर इस सत्र में फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन आखिरी मैच में वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे।06:39 PM, 16-May-2024