फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs DC Highlights: दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया, मुकेश ने आखिरी ओवर में 13 रन बचाए

Mon, 24 Apr 2023 11:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Apr 2023 11:53 PM IST
खास बातें

SRH vs DC Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
SRH vs DC IPL Highlights: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Match Scorecard Updates in Hindi
दिल्ली की टीम - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:17 PM, 24-Apr-2023

दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया

आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन की पारी खेली। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी। मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, हेनरिच क्लासेन ने 19 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

आखिरी दो ओवरों का रोमांच
हैदराबाद को आखिरी दो ओवर में 23 रन की जरूरत थी। तब वॉशिंगटन सुंदर और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर थे। 19वें ओवर में 10 रन बने और टीम ने क्लासेन का विकेट गंवाया। इसके बाद आखिरी ओवर में हैदराबाद को 13 रन की जरूरत थी। गेंदबाजी के लिए मुकेश कुमार आए। स्ट्राइक पर वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन थे। पहली गेंद पर सुंदर ने दो रन लिए। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर मुकेश ने एक रन दिया। चौथी गेंद पर यानसेन ने भी एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मुकेश ने एक रन दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर दिल्ली को आठ रन की जरूरत थी, जो कि लगभग नामुमकिन था। मुकेश ने आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया। इस तरह दिल्ली ने सात रन से जीत दर्ज की। 

अंक तालिका का हाल
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस जीत के साथ दिल्ली के सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ चार अंक हो गए हैं। टीम अभी भी आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद ने भी सात मैचों में से दो जीते हैं। पांच में टीम को हार मिली है और अंक तालिका में चार अंक के साथ टीम दिल्ली से ठीक ऊपर यानी नौवें स्थान पर है। 
11:06 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: हैदराबाद को 13 रन की जरूरत

हैदराबाद को 19वें ओवर में 126 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नॉर्त्जे ने हेनरिक क्लासेन को अमन खान के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 31 रन बना सके। हैदराबाद को आखिरी छह गेंदों में 13 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:48 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: हैदराबाद को पांचवां झटका

हैदराबाद ने 15 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। टीम को 30 गेंदों में 56 रन की जरूरत है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। अक्षर ने कप्तान एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड किया। वह तीन रन बना सके।
10:41 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को 14वें ओवर में 79 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने अभिषेक शर्मा का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह पांच गेंदों में पांच रन बना सके। फिलहाल कप्तान एडेन मार्करम और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर हैं। हैदराबाद को 36 गेंदों पर 60 रन की जरूरत है।
10:38 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: हैदराबाद को तीसरा झटका

13वें ओवर में 75 के स्कोर पर हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। राहुल त्रिपाठी 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मयंक अग्रवाल 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है। हैदराबाद को 42 गेंदों में 68 रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान एडन मार्करम और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। 
10:32 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: मयंक अर्धशतक से चूके

12वें ओवर में 69 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। मयंक अग्रवाल 39 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल  ने अमन के हाथों कैच कराया। फिलहाल हैदराबाद को 48 गेंदों में 72 रन की जरूरत है। राहुल त्रिपाठी 13 रन और अभिषेक शर्मा तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: मयंक-त्रिपाठी क्रीज पर

आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट गंवाकर 46 रन बना लिए हैं। फिलहाल राहुल त्रिपाठी 10 गेंदों में सात रन और मयंक अग्रवाल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद को अब 72 गेंदों में 99 रन की जरूरत है।
10:01 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को छठे ओवर में 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा। हैरी ब्रूक 14 गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एनरिक नॉर्त्जे ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल मयंक अग्रवाल 19 गेंदों में 28 रन और राहुल त्रिपाठी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैदराबाद को 84 गेंदों में 109 रन की जरूरत है।
09:38 PM, 24-Apr-2023

SRH vs DC Live: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद ने दो ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक दो रन और मयंक अग्रवाल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हैदराबाद को अब 133 रन की जरूरत है।
09:15 PM, 24-Apr-2023

दिल्ली ने हैदराबाद को 145 रन का लक्ष्य दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। टीम इस मैच में काफी बदलाव के साथ उतरी थी। पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया था। हालांकि, उनकी जगह जो खिलाड़ी टीम में आए वह भी कुछ खास नहीं कर सके। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले ओवर में ही भुवनेश्वर ने फिलिप सॉल्ट को विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच कराया। सॉल्ट खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल को टी नटराजन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। मार्श 15 गेंदों में पांच चौके की मदद से 25 रन बना सके। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। आठवें ओवर में उन्होंने तीन विकेट झटके। सबसे पहले सुंदर ने वॉर्नर को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बना सके। इसके बाद सरफराज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने भुवनेश्वर को कैच थमाया। सरफराज नौ गेंदों में 10 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अमन हकीम खान भी इसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। सुंदर ने उन्हें अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। अमन चार रन बना सके।

62 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 60 गेंदों में 69 रन की साझेदारी निभाई। अक्षर पटेल 18वें ओवर में आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर ने क्लीन बोल्ड किया। अक्षर ने 34 गेंदों में चार चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली। इसके बाद मनीष पांडे रन आउट हो गए। वह 27 गेंदों में दो चौके की मदद से 34 रन बना सके। रिपल पटेल छह गेंदों में पांच रन और एनरिक नॉर्त्जे दो रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप तीन गेंदों में चार रन और ईशांत शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। टी नटराजन ने तीन ओवर में 21 रन दिए और मिचेल मार्श का महत्वपूर्ण विकेट लिया। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed