फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs SL Highlights: श्रीलंका को 77 पर समेटने के बाद 22 गेंद रहते जीता दक्षिण अफ्रीका, छह विकेट से हराया

Mon, 03 Jun 2024 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Jun 2024 11:18 PM IST
खास बातें

Sri Lanka vs South Africa T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का चौथा मुकाबला श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह न्यूयॉर्क में इस में टूर्नामेंट का पहला मैच रहा। यहीं पर टीम इंडिया तीन मैच खेलेगी। इस मैच से ही न्यूयॉर्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ टी20 विश्व कप का आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन बना पाई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
SL vs SA T20 World Cup Highlights: Sri Lanka vs South Africa Scorecard Result News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC/T20 World Cup

लाइव अपडेट

11:09 PM, 03-Jun-2024

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 19 रन बनाए, जबकि एंजलो मैथ्यूज 16 रन बना सके। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्त्जे ने चार विकेट लिए। वहीं, कगिसो रबाडा और केशव महाराज को दो-दो विकेट मिले। ओटनील बार्टमैन को एक विकेट मिला।

78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। रीजा हेंड्रिक्स चार रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। क्विंटन डिकॉक 20 रन और कप्तान एडेन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 13 रन बना सके। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने डेविड मिलर के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका टीम को जीत दिलाई। क्लासेन 22 गेंद में 19 रन और मिलर छह रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से कप्तान वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए। वहीं, नुवान तुषारा और दासुन शनाका को एक-एक विकेट मिला।
10:58 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 58 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हसरंगा ने ट्रिस्टन स्टब्स को असलंका के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:46 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

11वें ओवर में 51 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हसरंगा ने क्विंटन डिकॉक को आउट किया। वह 27 गेंद में 20 रन बना सके। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। 
10:13 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

पांचवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 23 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। पांचवें ओवर में शनाका ने मार्करम को कामिंदु मेंडिस के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके।
10:06 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीकी टीम को 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। नुवान तुषारा ने रीजा हेंड्रिक्स को कामिंदु के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है।
09:35 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंकाई टीम 77 रन पर सिमटी

श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। यह टी20 विश्व कप में उनका सबसे कम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंकाई टीम 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 16.2 ओवर में 87 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, तब यह स्कोर श्रीलंका ने दूसरी पारी में बनाए थे। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका का सबसे कम स्कोर 101 रन का है, जो उन्होंने 2007 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाए थे। 77 रन टी20 विश्व कप के इस संस्करण में अब तक का सबसे कम टोटल भी है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पाथुम निसांका तीन रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद तो पूरी बैटिंग लाइन अप लुढ़क गई। एनरिक नॉर्त्जे ने कहर बरपाते हुए कुसल मेंडिस (19), कामिंदु मेंडिस (11), चरिथ असलंका (6) और एंजलो मैथ्यूज (16) को पवेलियन भेजा। नॉर्त्जे ने चार ओवर में सात रन खर्च किए और चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। महाराज ने दोनों विकेट एक ही ओवर में निकाले। उन्होंने कप्तान वानिंदु हसरंगा (0) और सदीरा समरविक्रमा (0) को आउट किया। दासुन शनाका (9) और मथीशा पथिराना (0) को रबाडा ने पवेलियन भेजा। वहीं, नुवान तुषारा (0) रन आउट हुए। ओटनील बार्टमैन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंका को आठवां झटका

श्रीलंका को 16वें ओवर में 70 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे ने एंजलो मैथ्यूज को बार्टमैन के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल मथिशा पथिराना और महीश तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।
09:16 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live: श्रीलंका के सात विकेट गिरे

श्रीलंका ने सात विकेट गंवा दिए थे। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर सात विकेट पर 68 रन है। फिलहाल महीश तीक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं। चरिथ असलंका छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। वहीं, दासुन शनाका नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया।
08:51 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

श्रीलंकाई टीम को 10वें ओवर में पांचवां झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे ने कुसल मेंडिस को ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंद में 19 रन बना सके। फिलहाल चरिथ असलंका और एंजलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं।
08:40 PM, 03-Jun-2024

SA vs SL Live Score: श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को आठवें ओवर में दूसरा झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे न कामिंदु मेंडिस को रीजा हेंडरिक्स के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में 11 रन बना सके। वहीं, नौवें ओवर में केशव महाराज ने दो विकेट लिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान वानिंदु हसरंगा को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों स्टंप कराया। हसरंगा खाता नहीं खोल सके। फिर ओवर की तीसरी गेंद पर समरविक्रमा को बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 36 रन है। फिलहाल कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed