Shubman Gill PC: बल्लेबाजी क्रम-इंग्लैंड में चुनौती पर कप्तान शुभमन के जवाब; कोच गंभीर ने बुमराह पर कही यह बात
{"_id":"684166ecc39964a8530e9575","slug":"shubman-gill-gautam-gambhir-press-conference-live-ind-vs-eng-test-2025-media-interaction-telecast-online-2025-06-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Shubman Gill PC: बल्लेबाजी क्रम-इंग्लैंड में चुनौती पर कप्तान शुभमन के जवाब; कोच गंभीर ने बुमराह पर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 05 Jun 2025 07:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:59 PM IST
खास बातें
IND vs ENG, Shubman-Gautam Gambhir Press Conference Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट की शुरुआत होगी। इसके लिए टीम इंडिया जल्द ही रवाना होगी। इससे पहले गुरुवार को टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ने इंग्लैंड में मिलने वाली चुनौतियों, बल्लेबाजी क्रम, बुमराह की फिटनेस जैसे तमाम सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI/PTI
लाइव अपडेट
07:46 PM, 05-Jun-2025
बंगलूरू की घटना के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं?
गंभीर- मैं कोई नहीं हूं किसी को जिम्मेदार ठहराने वाला। मैं जब खेलता था कि तब भी कहता था कि रोड शो नहीं होने चाहिए। हर किसी की जिंदगी जरूरी है। खिलाड़ियों और टीमों के प्रशंसकों का ख्याल रखना चाहिए।
07:42 PM, 05-Jun-2025
करुण नायर पर क्या कहना चाहेंगे?
गंभीर- घरेलू क्रिकेट के लिए अच्छा है। क्रिकेटर्स को अच्छा मेसेज मिला है। उन्हें घरेलू क्रिकेट की अहमियत पता चलेगी। करुण नायर ने हाल ही में इंडिया ए के लिए दोहरा शतक लगाया है। वह शानदार है।
विज्ञापन
07:39 PM, 05-Jun-2025
इंग्लैंड दौरे को लेकर कोई दबाव है?
गंभीर- मैं हमेशा प्रेशर में रहता हूं। मैं कोच हूं, मुझे परिणाम चाहिए। मैं देश की टीम का कोच हूं और कोचिंग के दौरान दबाव में रहता हूं।
बंगलूरू की घटना पर क्या कहना चाहेंगे?
गंभीर- हर किसी की जिंदगी बहुत जरूरी है। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इस तरह के कोई रोडशो नहीं होंगे। जो कुछ भी हुआ वह गलत है। सभी के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। फैन बेस बढ़ गया है। हमें जिम्मेदार होने की जरूरत है। अगर हम नहीं संभाल सकते थे तो हमें यह रोड शो नहीं करना चाहिए था। एक खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम कैसे सबकुछ मैनेज करते हैं।
07:38 PM, 05-Jun-2025
इंग्लैंड की कंडीशन के हिसाब से कैसी प्लेइंग 11 चुनी जाएगी?
गंभीर- प्लेइंग कंडीशन और अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 चुनी जाएगी।
07:37 PM, 05-Jun-2025
किस तरह के कप्तान बनना चाहते हैं गिल?
ऐसा कोई पर्टिकुलर स्टाइल नहीं है कि मैं कैसा कप्तान बनूंगा। हर किसी का एक पर्सनल स्टाइल होता है, मुझे पसंद है कि खिलाड़ियों से बात करना और उनके साथ बातचीत करना। यह किसी भी टीम के लिए बहुत जरूरी होता है। तभी वे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बतौर कप्तान मैं फ्रंट से लीड करना चाहता हूं।
07:33 PM, 05-Jun-2025
टेस्ट कप्तानी मिलने और बैटिंग लाइनअप पर क्या बोले गिल?
शुभमन गिल- मुझे बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि मुझे कप्तान बनाया गया है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए तैयार हैं। हम बल्लेबाजी क्रम पर जल्द फैसला लेंगे। अभी हमारे पास समय है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज हैं।
बुमराह कौन से मैच खेलेंगे?
गौतम गंभीर- जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमारे पास और भी गेंदबाज हैँ। हमने अभी तक यह फैसला नहीं है कि वह कौन से मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:30 PM, 05-Jun-2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और गौतम गंभीर मौजूद हैं।06:59 PM, 05-Jun-2025
Shubman Gill PC Live: बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे कप्तान गिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कप्तान शुभमन गिल बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। शाम 7:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहेंगे।05:39 PM, 05-Jun-2025
Shubman- Gautam PC Live: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।04:40 PM, 05-Jun-2025