फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs SL: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, 428 के जवाब में 326 रन बना सकी शनाका की टीम

Sat, 07 Oct 2023 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Oct 2023 10:38 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Sri Lanka 2023 Highlights: विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा हैं, जबकि श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका हैं। विश्व कप में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं, इसमें से पांच मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने और एक मैच श्रीलंका ने जीता है। एक मैच टाई रहा है।

विज्ञापन
SA vs SL WC Highlights: ICC World Cup 2023 South Africa vs Sri Lanka Today Match at Arun Jaitley Stadium
चरिथ असलंका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:23 PM, 07-Oct-2023

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका को 102 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 100 रन, रसी वान डर डुसेन ने 108 रन और एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंकाई टीम 44.5 ओवर में 326 रन पर सिमट गई। कुसल मेंडिस ने 76 रन, चरिथ असलंका ने 79 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 68 रन की पापरी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए। इस तरह 102 रन से जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका ने 2023 विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।
09:54 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: श्रीलंका को आठवां झटका

श्रीलंका को 40वें ओवर में 291 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। केशव महाराज ने कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह 62 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बना सके। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 291 रन है। उन्हें 60 गेंदों में 138 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:19 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: असलंका के बाद वेलालगे आउट

श्रीलंका को 32वें ओवर में 232 के स्कोर पर छठा झटका लगा। एनगिडी ने चरिथ असलंका को रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। वह 65 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, 33वें ओवर में गेराल्ड कोएत्जी ने दुनिथ वेलालगे को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वेलालगे खाता भी नहीं खोल सके। 33 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 235 रन है। फिलहाल कप्तान दासुन शनाका और कसुन रजिथा क्रीज पर हैं। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 194 रन की जरूरत है।
08:56 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: असलंका का अर्धशतक

28 ओवर के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट गंवाकर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल चरिथ असलंका 60 रन और कप्तान दासुन शनाका 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को अब 233 रन की जरूरत है। 
08:24 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: श्रीलंका को पांचवां झटका

150 के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। धनंजय डिसिल्वा 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने फेहलुकवायो के हाथों कैच कराया। फिलहाल चरिथ असलंका और कप्तान दासुन शनाका क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 154 रन है। पथुम निसांका (0), कुसल परेरा (7) कुछ खास नहीं कर सके। वहीं, कुसल मेंडिस ने 42 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। सदीरा समरविक्रमा 19 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। 
07:47 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: श्रीलंका को तीसरा झटका

109 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। कुसल मेंडिस 42 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने क्लासेन के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका ने 10 ओवर में दो विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 35 गेंदों में 72 रन और सदीरा समरविक्रमा सात गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को पहला झटका पथुम निसांका (0) के रूप में लगा था। दूसरे विकेट के रूप में कुसल परेरा आउट हुए। उन्होंने सात रन बनाए। दोनों को यानसेन ने क्लीन बोल्ड किया। परेरा और मेंडिस के बीच 66 रन की साझेदारी हुई।
07:06 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका ने चार ओवर में एक विकेट गंवाकर 19 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुसल परेरा खाता खोले बिना और कुसल मेंडिस 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को एक पर पहला झटका लगा था। पथुम निसांका खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। उन्हें मार्को यानसेन ने क्लीन बोल्ड किया।
06:14 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 428 रन

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 429 रन का लक्ष्य रखा है। अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाए। यह विश्व कप इतिहास का उच्चतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। मार्करम ने 49 गेंदों में शतक लगाकर विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मार्को यानसेन 12 रन और डेविड मिलर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों। वनडे में ऐसा कुल चार बार हुआ है।

विश्व कप के उच्चतम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ मैदान साल
दक्षिण अफ्रीका 428/5 (50) श्रीलंका दिल्ली 2023
ऑस्ट्रेलिया 417/7 (50) अफगानिस्तान पर्थ 2015
भारत 413/5 (50) बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
दक्षिण अफ्रीका 411/4 (50) आयरलैंड कैनबरा 2015
दक्षिण अफ्रीका 408/5 (50) वेस्टइंडीज सिडनी 2015
श्रीलंका 398/5 (50) केन्या कैंडी 1996

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 10 पर टीम को पहला झटका लगा था। कप्तान तेम्बा बावुमा पांच गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी कर डाली। डिकॉक ने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा, जबकि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में यह डिकॉक का पहला शतक रहा। वह 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मथीशा पथिराना का शिकार बने। इसके बाद रसी वान डर डुसेन ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया। वह 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने समरविक्रमा के हाथों कैच कराया।

इन दोनों के आउट होने के बाद एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में शतक लगा दिया। यह विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा। मार्करम ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे तेज शतक रहा। मार्करम 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 20 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेविड मिलर और मार्को यानसेन ने 18 गेंदों में 45 रन की नाबाद साझेदारी की। मिलर 21 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन और यानसेन सात गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी पांच ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 66 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए। वहीं, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना और दुनिथ वेलालगे ने एक-एक विकेट लिया।
05:18 PM, 07-Oct-2023

SA vs SL Live: डुसेन भी शतक लगाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 291 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन 18 रन और एडेन मार्करम 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले रसी वान डर डुसेन 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने कैच आउट कराया। यह डुसेन के वनडे करियर का पांचवां शतक रहा। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच 204 रन की साझेदारी हुई। डिकॉक को पथिराना ने आउट किया था।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed