SA vs BAN Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
{"_id":"65377515605b4c0e480082ba","slug":"sa-vs-ban-live-cricket-score-south-africa-vs-bangladesh-wc-2023-23rd-match-at-wankhede-stadium-update-2023-10-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs BAN Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 24 Oct 2023 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:30 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Bangladesh 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और मैच 149 रन से हार गया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:10 PM, 24-Oct-2023
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत है। इस मैच में जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 382 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन ही बना पाई और मैच 149 रन से हार गई। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह रियाद ने 111 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 174 और हेनरिक क्लासेन ने 90 रन बनाए। कप्तान मार्करम ने 60 रन का योगदान दिया।मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही थी। रीज हेंड्रिक्स 12 रन और रसी वान डर डुसेन एक रन बनाकर आउट हुए। हेंड्रिक्स को शोरिफुल और डुसेन के मिराज ने आउट किया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई। डिकॉक ने वनडे करियर का 20वां और इस विश्व कप का तीसरा शतक लगाया। वहीं, मार्करम ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को शाकिब ने तोड़ा। मार्करम 69 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डिकॉक ने अपने 150वें वनडे में 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह इस विश्व कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन की पारी खेली थी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन और डिकॉक के बीच 141 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन 49 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मार्को यानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे।
383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी बांग्लादेश की टीम लय में नहीं दिखी। तंजिद हसन और लिटन दास ने धीमी शुरुआत की। इस जोड़ी ने छह ओवर में 30 रन जोड़े और इसी स्कोर पर तंजिद हसन आउट हो गए। अगली ही गेंद पर नजमुल हसन भी आउट हो गए। कप्तान शाकिब एक रन और मुश्फिकुर रहीम आठ रन बनाकर आउट हुए। लिटन दास भी 44 गेंद में 22 रन बनाकर चलते बने। 81 रन पर बांग्लादेश के छह विकेट गिर गए थे। महमुदुल्लाह ने एक छोर संभाला और मेहदी हसन-नसुम अहम 19 रन बनाकर उनका साथ निभाते रहे। हसन महमूद ने 15 और मुश्तफिजुर ने 11 रन बनाए। इस बीच महमुदुल्लाह तेजी से रन बनाते रहे और अपना शतक पूरा किया। वह 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। इस समय बांग्लादेश का स्कोर 227/9 था। इसके बाद पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।
10:01 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: महमुदुल्लाह 111 रन बनाकर आउट
227 रन पर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा है। महमुदुल्लाह रियाद 111 गेंद में 111 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। अब मुस्तफिजुर और शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:58 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: महमुदुल्लाह रियाद का शतक
महमुदुल्लाह रियाद ने 104 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को बड़ी हार से बचाया है। बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना लगभग नामुमकिन है, लेकिन महमुदुल्लाह ने अकेले लड़ाई की है।09:45 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह रियाद अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, मुस्तफिजुर उनका साथ दे रहे हैं।09:14 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
159 रन पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। हसन महमूद 25 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने धीमी गेंद पर उन्हें गेराल्ड कोट्जे के हाथों कैच कराया। महमुदुल्लाह के साथ मुश्तफिजुर क्रीज पर हैं।09:12 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह रियाद अर्धशतक लगाकर अपनी टीम के लिए लड़ाई कर रहे हैं। हालांकि, बांग्लादेश के लिए जीत हासिल करना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: महमुदुल्लाह का अर्धशतक
महमुदुल्लाह रियाद ने 67 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में अकेले बांग्लादेश के लिए लड़ाई की है।08:40 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा
122 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। नसुम अहमद 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोट्जे ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। महमुदुल्लाह के साथ महमूद हसन क्रीज पर हैं।08:33 PM, 24-Oct-2023
SA vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार
बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। महमुदुल्लाह और नसुम अच्छी साझेदारी कर चुके हैं। बांग्लादेश की हार लगभग तय है, लेकिन यह जोड़ी लड़ाई कर रही है। 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 114/6 है।08:14 PM, 24-Oct-2023