SA vs AUS Highlights: दक्षिण अफ्रीका बना डब्ल्यूटीसी का नया चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से दी मात
{"_id":"684d370aed41373d8300fd5a","slug":"sa-vs-aus-wtc-final-live-score-south-africa-vs-australia-today-test-match-day-4-scorecard-updates-2025-06-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs AUS Highlights: दक्षिण अफ्रीका बना डब्ल्यूटीसी का नया चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 14 Jun 2025 05:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:17 PM IST
खास बातें
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 4: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी का नया चैंपियन बन गया है और इस तरह उसने अपना आईसीसी खिताब जीतने का 27 साल का सूखा समाप्त कर लिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
05:16 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: दक्षिण अफ्रीका बना चैंपियन
एडेन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 147 रनों की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद खिताब का बचाव नहीं कर सकी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की।ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिली थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन हुई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत झटके के साथ हुई। रेयान रिकेल्टन सिर्फ छह रन बना पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, वियान मुल्डर सिर्फ 27 रन बना पाए। उन्हें भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा था। 70 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी प्रोटियाज टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। एडेन मार्करम ने टेम्बा बावुमा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई और जीत की नींव रखी।
दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 213 रन से की थी, लेकिन टीम ने शनिवार को बावुमा का विकेट जल्द गंवाया जो 134 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए। बावुमा को पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया। फिर ट्रिस्टन स्टब्स भी स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए और आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्करम हालांकि डटे रहे और टीम को जीत की दहलीज पर ले आए। लेकिन वह मैच फिनिश नहीं कर सके और जोश हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मार्करम 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रन बनाकर आउट हुए। डेविड बेडिंघम और काइल वेरेने ने आखिरकार मैच समाप्त किया और दक्षिण अफ्रीका का खिताबी सूखा समाप्त किया।
बेडिंघम 21 रन और वेरेने चार रन बनाकर नाबाद लौटे ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्टार्क ने तीन विकेट झटके, जबकि हेजलवुड और कमिंस को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी की विजेता बनने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने यह खिताब अपने नाम किया है। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह आईसीसी खिताब जीतने का 27 साल सूखा समाप्त कर लिया है। इससे पहले उसने आखिरी बार 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीती थी।
05:01 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: मार्करम पवेलियन लौटे
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम पवेलियन लौट गए हैं। मार्करम 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करने के करीब है और उसे जीत हासिल करने के लिए छह रन की जरूरत है।
विज्ञापन
04:57 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: जीत के करीब दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल करने के लिए सात रन चाहिए। क्रीज पर एडेन मार्करम और बेडिंघम मौजूद हैं।04:36 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 के पार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दूसरी पारी में 250 रन के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के करीब है। टीम ने चार विकेट पर 257 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए 25 रन और बनाने हैं। क्रीज पर मार्करम के साथ बेडिंघम मौजूद हैं।04:12 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: स्टब्स हुए बोल्ड
मिचेल स्टार्क ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। स्टब्स 43 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने 241 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी और 41 रन बनाने हैं। फिलहाल क्रीज पर एडेन मार्करम मौजूद हैं।03:43 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: मार्करम की शानदार बल्लेबाजी
एडेन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी जारी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए और 50 रन बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:14 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: कप्तान बावुमा पवेलियन लौटे
पैट कमिंस ने कप्तान टेम्बा बावुमा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। इसके साथ ही बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी टूट गई। बावुमा 134 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका को अभी जीत के लिए 65 रन और बनाने हैं।03:00 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: चौथे दिन का खेल शुरू
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दक्षिण अफ्रीक को मैच जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को खिताब बरकरार रखने के लिए आठ विकेट लेने होंगे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से फिलहाल मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं।02:44 PM, 14-Jun-2025
SA vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की थी बढ़त
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई।02:18 PM, 14-Jun-2025