फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs SRH: राजस्थान की रॉयल जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 55 रन से दी मात

Sun, 02 May 2021 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 May 2021 07:45 PM IST
खास बातें

अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीगूट यानी आईपीएल 2021 में रविवार को पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मैच में राजस्थान ने सनराइजर्स को 55 रन से मात दी।सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को तीसरे ओवर में राशिद खान ने पहला झटका दिया और यशस्वी जायसवाल को एलडब्ल्यू किया। राजस्थान की ओर से बटलर ने 11 चौकों और आठ सिक्स की मदद से 64 गेंदों में 124 रन की आतिशी पारी खेली। संजू सैमसन ने चार चौके और दो सिक्स लगाकर 33 गेंदों में 48 रन बनाए। रियान पराग 15 (8) और डेविड मिलर 7 (3) नाबाद रहे। सनराइजर्स की ओर से संदीप शर्मा, राशिद खान और विजय शंकर को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स की ओर से मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो उतरे। मनीष पांडे ने तेज बल्लेबाजी की लेकिप 31 रन के स्कोर पर वह मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर राहुल तेवतिया का शिकार बने। वहीं, क्रिस मोरिस ने विजय शंकर को आठ रन पर आउट किया। कार्तिक त्यागी ने 13वें ओवर में विलियमसन को पवेलियन भेजा। मोहम्मद नबी को 15वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने चलता किया। 17वें ओवर में क्रिस मोरिस ने अब्दुल समद और केदार जाधव को आउट किया। कुल मिलाकर सनराइजर्स आठ विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ राजस्थान अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और सनराइजर्स सबसे नीचे है।

विज्ञापन
RR vs SRH Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:14 PM, 02-May-2021

राजस्थान ने 55 रन से जीता मैच

अंतिम ओवर चेतन साकरिया ने कराया। अंतिम ओवर में सात रन आए और इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 55 रन से ये मैच जीत लिया। सनराइजर्स की ओर से भुवनेश्वर कुमार 14(10) और संदीप शर्मा 8 (6) नाबाद रहे। दोनों टीमों ने अब सात मुकाबले खेल लिए हैं। राजस्थान ने सात में से तीन मैचों में जीत हासिल की है। जबकि सनराइजर्स को सात में से छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही है। 
07:10 PM, 02-May-2021

सनराइजर्स को एक ओवर में 63 रन की जरूरत

19वां ओवर कराने फिर क्रिस मोरिस आए हैं। इस ओवर में कुल नौ रन आए। 19 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन। अब सनराइजर्स को जीत के लिए एक ओवर में 63 रन की जरूरत है। यानी राजस्थान की जीत पक्की है।
विज्ञापन
07:03 PM, 02-May-2021

सनराइजर्स को आठवां झटका

18वां ओवर कराने आए मुस्तफिजुर रहमान ने ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान को आउट किया। राशिद का आसान कैच क्रिस मोरिस ने पकड़ा। वह शून्य पर आउट हुए। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 149 रन। टीम को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 72 रन बनाने हैं, यानी जीतने के लिए सनराइजर्स को हर गेंद पर सिक्स लगाना होगा।
06:59 PM, 02-May-2021

मोरिस ने किया समद का शिकार

17वां ओवर कराने अनुभवी गेंदबाज क्रिस मॉरिस आए हैं। ओवर की तीसरी गेंद पर समद ने ऊंचा शॉट खेला जिसे अनुज रावत ने कैच में बदला। अनुज रावत ने इस मैच में अब तक तीन कैच पकड़े हैं।अब्दुल समद आठ गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। ओवर की अंतिम गेंद पर मोरिस ने जाधव को भी चलता किया और सनराइजर्स की उम्मीदों पर पर पानी फेर दिया। जाधव 19 रन बनाकर आउट हुए। अब राशिद खान क्रीज पर आए हैं। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 142 रन।
06:53 PM, 02-May-2021

सनराइजर्स को 24 गेंदों पर 81 रन की जरूरत

16वां ओवर कराने चेतन साकरिया आए। ओवर की पहली ही गेंद पर अब्दुल समद ने 92 मीटर का शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर में एक वाइड गेंद भी रही। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। सनराइजर्स को जीत के लिए 24 गेंदों पर 81 रन बनाने हैं।
06:46 PM, 02-May-2021

मुस्तफिजुर ने नबी को भेजा वापस

तेज बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे मोहम्मद नबी को 15वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने चलता किया। नबी का कैच अनुज रावत ने पकड़ा। नबी ने पांच गेंदों पर एक चौका और दो सिक्स की मदद से 17 रन बनाए। अब अब्दुल समद उतरे हैं। राजस्थान के लिए यह शानदार ओवर रहा। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 129 रन।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:43 PM, 02-May-2021

नबी-जाधव ने दिखाए आक्रामक तेवर

मोहम्मद नबी ने आते ही अपने तेवर दिखा दिए। 14वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तेवतिया को चौका जड़ा तो दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। ओवर की अंतिम गेंद पर जाधव ने सिक्स लगाया। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 126 रन।
06:37 PM, 02-May-2021

कार्तिक ने किया विलियमसन को आउट

13वां ओवर कराने के लिए कप्तान संजू सैमसन ने फिर कार्तिक त्यागी को गेंद थमाई। ओवर की तीसरी गेंद पर विलियमसन ने फाइन लेग पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर विलियमसन ने हवाई शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन क्रिस मोरिस ने उनका कैच पकड़ा। विलियमसन 21 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।
06:32 PM, 02-May-2021

सनराइजर्स को रनों की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर जाधव ने सिक्स लगाकर रनों की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की। 12 ओवर के बाद सनराइजर्स ने तीन विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए जाधव और विलियमसन दोनों को ही आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।
06:25 PM, 02-May-2021

विजय शंकर भी लौटे पवेलियन

क्रिस मोरिस ने 11वां ओवर कराया। ओवर की तीसरी गेंद पर चेतन सकारिया ने केन विलियमसन का कैच छोड़ा। अगली गेंद पर विजय शंकर ने भी हवाई शॉट खेला लेकिन इस बार गेंद के नीचे डेविड मिलर थे और उन्होंने कोई गलती नहीं की। विजय शंकर आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। अब केदार जाधव उतरे हैं। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed