फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs RCB Highlights: राजस्थान रॉयल्स की शर्मनाक हार; आरसीबी ने 112 रन से दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस में कायम

Sun, 14 May 2023 06:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोहित राज Updated Sun, 14 May 2023 06:38 PM IST
खास बातें

RR vs RCB Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 60वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने उसे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 112 रन से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
rr vs rcb Highlights rajasthan royals vs royal challengers bangalore ipl 2023 60th match updates
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

06:25 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: राजस्थान को मिली बुरी हार

पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई। उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 112 रनों से हरा दिया। इस हार के बाद राजस्थान की टीम छठे स्थान पर खिसक गई। उसके 13 मैच में छह जीत और सात हार के बाद 12 अंक हैं। राजस्थान का नेट रनरेट +0.140 है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 मई को अपने आखिरी लीग में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी।

आरसीबी की बात करें तो इस जीत ने उसे प्लेऑफ की दौड़ में कायम रखा है। उसके 12 मैच में 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी का नेट रनरेट +0.166 है। उसे 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। अगर दोनों मैचों में आरसीबी की टीम जीत लेती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

राजस्थान की सबसे बड़ी हार
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में राजसअथान की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की यह सबसे बड़ी हार है।

बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया
राजस्थान के लिए शिमरॉन हेटमायर और जो रूट को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। हेटमायर ने 19 गेंद पर 35 और जो रूट ने 15 गेंद पर 10 रन बनाए। राजस्थान के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। इनमें यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ और संदीप शर्मा शामिल हैं। संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने चार-चार रन बनाए। एडम जम्पा दो और ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट कर आरसीबी के खिलाड़ियों में जोश भर दिया। इसके बाद तो आरसीबी के सभी गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका के वेन पार्नेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। माइकल ब्रैसवेल और कर्ण शर्मा को दो-दो सफलता मिली। सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

डुप्लेसिस-मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले, आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाया। अनुज रावत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को 170 रन के पार पहुंचाया। डुप्लेसिस ने 55 और मैक्सवेल ने 54 रन बनाए। अनुज रावत ने 11 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। विराट कोहली 18 रन बनाए। माइकल ब्रैसवेल नौ गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक का खाता नहीं खुला और महिपाल लोमरोर एक रन ही बना सके। राजस्थान के लिए केएम आसिफ और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट लिए। संदीप शर्मा को एक सफलता मिली।
06:19 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: शिमरॉन हेटमायर और एडम जम्पा आउट

शिमरॉन हेटमयार के रूप में राजस्थान को आठवां झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर माइकल ब्रैसवेल ने उनका कैच लिया। हेटमायर ने 19 गेंद पर 34 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए। हेटमायर के बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर कर्ण शर्मा ने एडम डम्पा को क्लीन बोल्ड कर दिया। जम्पा ने छह गेंद पर दो रन बनाए।
विज्ञापन
06:03 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन भी आउट

राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका सातवें ओवर में लगा। माइकल ब्रैसवेल ने ध्रुव जुरेल को आउट कर दिया। जुरेल सात गेंद पर एक रन ही बना सके। बाउंड्री पर महिपाल लोमरोर ने उनका कैच लिया। जुरेल के बाद रविचंद्रन अश्विन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। वह गेंद खेले बिना ही रन आउट हो गए। राजस्थान ने आठ ओवर में सात विकेट पर 50 रन बनाए हैं। शिमरॉन हेटमायर 13 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। एडम जम्पा को अभी अपना खाता खोलना है।
05:59 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: जो रूट आईपीएल में अपनी पहली पारी में फेल

जो रूट आईपीएल का आईपीएल में यह तीसरा मैच था और उन्हें पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला। वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। रूट 15 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका लगाया। रूट को वेन पार्नेल ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में पांच विकेट गंवा दिए। उसने छह ओवर में 28 रन बनाए।
05:50 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: देवदत्त पडिक्कल का भी बल्ला नहीं चला

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। वह पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर माइकल ब्रैसवेल का शिकार बन गए। पडिक्कल चार गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। राजस्थान ने पांच ओवर में चार विकेट पर 26 रन बनाए हैं। जो रूट 13 गेंद पर नौ और शिमरॉन हेटमायर चार गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।
05:34 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: पार्नेल ने राजस्थान को दिया दोहरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ओवर में दो झटके लगे। वेन पार्नेल ने दूसरी गेंद पर जोस बटलर को आउट कर दिया। बटलर खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज ने उनका कैच लिया। बटलर के बाद कप्तान संजू सैमसन भी आउट हो गए। चौथी गेंद पर पार्नेल ने उन्हें अनुज रावत के हाथों कैच करा दिया। सैमसन पांच गेंद पर चार रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। राजस्थान ने दो ओवर में तीन विकेट पर 11 रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल चार और जो रूट एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: राजस्थान का पहला विकेट गिरा

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। मोहम्मद सिराज ने दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। जायसवाल ने दो गेंदों का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली ने जायसवाल का कैच लिया। उनके आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर जोस बटलर खड़े हैं।
05:07 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: राजस्थान को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाया। अनुज रावत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को 170 रन के पार पहुंचाया। डुप्लेसिस ने 55 और मैक्सवेल ने 54 रन बनाए। अनुज रावत ने 11 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। विराट कोहली 18 रन बनाए। माइकल ब्रैसवेल नौ गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक का खाता नहीं खुला और महिपाल लोमरोर एक रन ही बना सके। राजस्थान के लिए केएम आसिफ और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट लिए। संदीप शर्मा को एक सफलता मिली।
04:46 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा दोहरा झटका

आरसीबी को दोहरा झटका एडम जम्पा ने दिया। उन्होंने 16वें ओवर की पहली गेंद पर महिपाल लोमरोर को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लोमरोर दो गेंद पर एक रन ही बना सके। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए दिनेश कार्तिक भी फेल हो गए। कार्तिक को जम्पा ने तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह दो गेंदों का सामना करने के बाद खाता नहीं खोल पाए। आरसीबी ने 16 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाए हैं।
04:37 PM, 14-May-2023

RR vs RCB Live Score: डुप्लेसिस ने लगाया अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह उनका सातवां अर्धशतक है। वह अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। डुप्लेसिस ने 44 गेंद पर 55 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। केएम आसिफ की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने डुप्लेसिस का कैच लिया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed