RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से हराया, आवेश ने आखिरी ओवर में झटके दो विकेट
{"_id":"643fea023c9c2ebfe00342e7","slug":"rr-vs-lsg-live-cricket-score-rajasthan-royals-vs-lucknow-super-giants-ipl-2023-26th-match-updates-2023-04-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से हराया, आवेश ने आखिरी ओवर में झटके दो विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
खास बातें
RR vs LSG Indian Premier League 2023 Highlights : आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान को हरा दिया है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
जीत के बाद लखनऊ की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:20 PM, 19-Apr-2023
लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से हराया
आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कम स्कोर के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे।जवाब में एक वक्त राजस्थान की टीम ने एक विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 40 रन की पारी खेली। आवेश खान ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल और चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल का विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट भी लिया था। आवेश ने कुल मिलाकर तीन विकेट झटके।
10:57 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: राजस्थान को चौथा झटका
राजस्थान को 16वें ओवर में चौथा झटका लगा। शिमरोन हेटमायर भी पांच गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आवेश खान ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। फिलहाल रियान पराग और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। राजस्थान को 24 गेंदों में 48 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:47 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: राजस्थान को 56 रन की जरूरत
14वें ओवर में 97 के स्कोर पर राजस्थान को तीसरा झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस ने जोस बटलर को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। बटलर 41 गेंदों में 40 रन बना सके। इनमें चार चौके और एक छक्का शामिल है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल (44) और संजू सैमसन (2) भी पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। राजस्थान को अब 36 गेंदों में 56 रन की जरूरत है।10:41 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: राजस्थान को 42 गेंदों में 60 रन की जरूरत
राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में दो विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल जोस बटलर (39) और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। इससे पहले 10 गेंदों के अंदर राजस्थान ने दो विकेट गंवा दिए। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हुए थे। उन्हें स्टोइनिस ने आवेश खान के हाथों कैच कराया था। यशस्वी 44 रन बना सके। इसके बाद 13वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन रन आउट हो गए। वह दो रन बना सके। राजस्थान को अब 42 गेंदों में 60 रन की जरूरत है।10:33 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: जायसवाल अर्धशतक से चूके
राजस्थान रॉयल्स को 12वें ओवर में 87 के स्कोर पर पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक से चूक गए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने आवेश खान के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने 35 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 89 रन है। फिलहाल उन्हें 48 गेंदों में 66 रन की जरूरत है। कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर क्रीज पर हैं।10:24 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: यशस्वी-बटलर अर्धशतक के करीब
10 ओवर के बाद राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 29 गेंदों में 36 रन और जोस बटलर 32 गेंदों में 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ के गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। लखनऊ ने अपने दोनों रिव्यू भी गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: यशस्वी-बटलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल जोस बटलर 21 गेंदों में 16 रन और यशस्वी जायसवाल 21 गेंदों में 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले पांचवें ओवर में युधवीर सिंह की गेंद पर जोस बटलर ने 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा। गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी। यह इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले आरसीबी के फाफ डुप्लेसिस ने 115 मीटर लंबा छक्का लगाया था।Jos Buttler smashed 112 meter six. pic.twitter.com/b2bOsCSDpO
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 19, 2023
09:55 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: बटलर-यशस्वी क्रीज पर
पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल जोस बटलर 17 गेंदों में 11 रन और यशस्वी जायसवाल 13 गेंदों में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांचवें ओवर में युधवीर सिंह की गेंद पर जोस बटलर ने 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा। गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी। यह इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले आरसीबी के फाफ डुप्लेसिस ने 115 मीटर लंबा छक्का लगाया था।09:31 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: राजस्थान का रन चेज शुरू
राजस्थान के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर हैं। लखनऊ के लिए पेसर नवीन उल हक ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने दो रन खर्च किए।09:11 PM, 19-Apr-2023
RR vs LSG Live: लखनऊ ने 20 ओवर में 154 रन बनाए
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है। लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। केएल राहुल और काइल मेयर्स ने लखनऊ को धीमी शुरुआत दिलाई। सात ओवर में दोनों ने 43 रन जोड़ थे। इसके बाद दोनों ने गियर बदला और अगले दो ओवर में 31 रन बनाए। हालांकि, इसी रन रेट को बढ़ाने के चक्कर में कप्तान राहुल 11वें ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। राहुल ने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं, आयुष बदोनी एक रन और बर्थडे बॉय दीपक हुड्डा दो रन बनाकर आउट हुए।काइल मेयर्स ने आईपीएल 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। 14वें ओवर में अश्विन ने दीपक हुड्डा और मेयर्स दोनों को आउट किया। मेयर्स को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। वह 42 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आखिरी ओवर में निकोलस पूरन और युधवीर सिंह चरक रन आउट हुए। पूरन ने 20 गेंदों में 28 रन और युधवीर एक रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या चार रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला।