फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs DC: मोरिस ने आखिरी ओवर में दिल्ली से छीनी जीत, राजस्थान ने जीता रोमांचक मुकाबला

Thu, 15 Apr 2021 11:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Apr 2021 11:26 PM IST
खास बातें

RR vs DC IPL HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से बाजी अपने नाम कर ली है। जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के बाद डेविड मिलर के अर्धशतक और क्रिस मोरिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 15-Apr-2021

राजस्थान की रोमांचक जीत

राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने नामुमकिन से दिख रहे लक्ष्य को क्रिस मोरिस की मैच जिताऊ पारी के दम पर हासिल किया। 

मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (51) और टीम के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के स्कोर को 147 रन तक पहुंचाया और राजस्थान को 148 रन का लक्ष्य दिया। 

राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट और मुस्तफिजुर ने दो विकेट चटकाए। 



लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसके 42 रन पर ही पांच विकेट गिर गए। हालांकि डेविड मिलर (62) ने राजस्थान की उम्मीदों को बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम मैच हार जाएगी और दिल्ली आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लेगी। लेकिन अंत में क्रिस मोरिस ने 18 गेंदों में 36 रन जड़े और आखिरी दो ओवर में चार छक्के लगाकर राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी। 

दिल्ली की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक तीन और वोक्स-रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
11:11 PM, 15-Apr-2021

छह गेंदों में 12 रन 

मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा। रबाडा के 19वें ओवर से आए 15 रन। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 12 रन की दरकार 
विज्ञापन
11:05 PM, 15-Apr-2021

पंत की खराब विकेटकीपिंग 

जयदेव उनादकट को बड़ा जीवनदान मिला है। जयदेव दो रन लेना चाहते थे लेकिन मोरिस ने मना किया। उधर उनादकट काफी आगे आ गए थे और पीछे लौटते वक्त पिच पर ही लड़खड़ा गए। फिल्डर द्वारा फेंकी गई थ्रो गेंद पंत के दस्ताने में लगी और गिर गई और पंत ने बिना गेंद पकडे ही गिल्लियां बिखेर दी। बाल-बाल बचे उनादकट  
11:01 PM, 15-Apr-2021

आखिरी 18 गेंदें 

राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 34 रनों की दरकार है। क्रिस मोरिस और जयदेव उनादकट क्रीज पर।
10:52 PM, 15-Apr-2021

राजस्थान की जीत मुश्किल

राजस्थान की जीत की सबसे बड़ी उम्मीद भी टूट गई है। डेविड मिलर अर्धशतकीय पारी खेलकर आवेश का शिकार हुए। मिलर ने आवेश के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और तीसरे के चक्कर में ललित यादव को कैच दे बैठे। मिलर ने 43 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली।
10:50 PM, 15-Apr-2021

मैच का पहला छक्का 

आखिरकार आज के मैच का पहला छक्का डेविड मिलर के बल्ले से निकल गया है। यह छक्का मैच की दूसरी पारी के 16वें ओवर में लगा। मिलर ने आवेश खान की गेंद पर यह छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 PM, 15-Apr-2021

मिलर का अर्धशतक 

सीजन का पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर राजस्थान को उम्मीदों को बरकरार रखे हुए हैं। मिलर ने 40 गेंदों में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया। 
10:46 PM, 15-Apr-2021

राहुल तेवतिया आउट 

राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके पिछले सीजन के स्टार खिलाड़ी राहुल तेवतिया भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें रबाडा ने ललित के हाथों कैच करवाया। तेवतिया ने 19 रन का योगदान दिया। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 90/6, डेविड मिलर (49*), क्रिस मॉरिस (0*)
 
10:20 PM, 15-Apr-2021

राजस्थान मुश्किल में 

राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई है। आवेश खान ने रॉयल्स को एक और झटका देते हुए रियान पराग को भी पवेलियन भेज दिया है। पराग सिर्फ दो रन ही बना पाए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 52/5, डेविड मिलर (30*), राहुल तेवतिया (1*)
 
 
10:16 PM, 15-Apr-2021

राजस्थान को चौथा झटका

दूसरी पारी में दिल्ली के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के बल्लेबाजों को घुटने पर ला दिया है। राजस्थान को शिवम दुबे के रूप में चौथा झटका लगा है। शिवम सात गेंदों में दो रन ही बना पाए। आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 36/4, डेविड मिलर (17*), रियान पराग (0*)

 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed