फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs UPW Highlights: आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस का अर्धशतक; मंधाना भी चमकीं

Mon, 12 Jan 2026 10:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 Jan 2026 10:44 PM IST
खास बातें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs UPW WPL Highlights: Delhi vs UP Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
आरसीबी बनाम यूपी - फोटो : WPL-X

लाइव अपडेट

10:27 PM, 12-Jan-2026

आरसीबी ने नौ विकेट से जीता मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा दिया। सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की शतकीय साझेदारी से 12.1 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:04 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना बनीं यूपी के लिए मुसीबत

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना यूपी वॉरियर्स के लिए मुसीबत बनीं हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं और 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
09:13 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: यूपी ने आरसीबी के सामने रखा 144 रन का लक्ष्य

यूपी ने आरसीबी के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए। उनके लिए दीप्ति शर्मा ने 45 और डिएंड्रा डॉटिन ने 40 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लार्क ने दो-दो विकेट लिए जबकि लॉरेन बेल ने एक सफलता अपने नाम की।
07:38 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: यूपी की पारी शुरू

मेग लैनिंग और हरलीन देओल यूपी को अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए तैयार हैं।
07:04 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

यूपी वॉरियर्स: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
07:02 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि गौतमी नाइक को प्रेमा रावत की जगह मौका मिला है। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: यूपी को गुजरात ने हराया

यूपी वॉरियर्स को अपने शुरुआती मैच में निराशा का सामना करना पड़ा, जिसमें सबसे बड़ा झटका ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का खराब प्रदर्शन रहा। डब्ल्यूपीएल नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये की सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी रहीं दीप्ति गुजरात जाएंट्स के खिलाफ शनिवार को हुए दिन के मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं। यूपी वॉरियर्स 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 रन से हार गई, जिसमें दीप्ति बिना विकेट लिए रहीं और बल्लेबाज़ी में सिर्फ एक रन ही बना सकीं। टीम की नई कप्तान मेग लैनिंग चाहेंगी कि उनकी स्टार ऑलराउंडर जल्द ही लय में लौटे। इसके अलावा उन्हें शीर्ष क्रम में किरण नवगिरे और हरलीन देओल से ठोस योगदान की उम्मीद होगी। इस मैच में हालांकि ऑस्ट्रेलिया की युवा खिलाड़ी फोबे लिचफील्ड ने 78 रन की शानदार पारी खेल हार के अंतर को काफी कम किया। उनकी बल्लेबाजी से टीम को कुछ आत्मविश्वास जरूर मिला होगा।
06:44 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: डी क्लार्क पर रहेंगी नजरें

मंधाना और आरसीबी के लिए वह पल बेहद खास था और टीम को नादिन डी क्लार्क (नाबाद 63 रन बनाए और चार विकेट) से यूपी वॉरियर्स के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले मैच में डी क्लार्क के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया था, ऐसे में मंधाना चाहेंगी कि वह और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज रन बनाने में योगदान दें। ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, ऋचा घोष और राधा यादव जैसे खिलाड़ियों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग में अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल और राधा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इन सभी ने मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन लुटाए थे।
06:44 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: मुंबई पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

स्मृति मंधाना की अगुआई वाली साल 2024 की चैंपियन टीम ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुश्किल स्थिति से उबरते हुए तीन विकेट की जीत दर्ज की। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला खिलाड़ी नादिन डी क्लार्क ने आखिरी चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। आरसीबी की जीत ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी स्तब्ध कर दिया था।
06:43 PM, 12-Jan-2026

RCB vs UPW Live Score: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी आरसीबी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में कड़ी परीक्षा से गुजरने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) सोमवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सितारों से सजी यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपनी लय जारी रखने की कोशिश करेगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed