RCB vs PBKS: मैक्सवेल-चहल का शानदार प्रदर्शन, प्लेऑफ में पहुंची बैंगलोर, पंजाब की राह कठिन
RCB vs PBKS HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। जीत के साथ ही विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर प्लेऑफ में भी पहुंच गई है। शारजाह में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल के 57 रनों की पारी की बदौलत 164 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स सिर्फ 158 रन ही बना पाई। आरसीबी की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
लाइव अपडेट
बैंगलोर की छह रन से जीत
बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (57) और देवदत्त पडीक्कल (40) ने सर्वाधिक रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
.@RCBTweets march into #VIVOIPL Playoffs! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2021
The @imVkohli-led unit beat #PBKS by 6 runs & become the third team to reach the playoffs. 👍 👍 #RCBvPBKS
Scorecard 👉 https://t.co/0E5ehhSWRx pic.twitter.com/IHn4PanHwX
आखिरी छह गेंदें, पंजाब को 19 रन की दरकार
पंजाब को आखिरी छह गेंदों में 19 रनों की दरकार जबकि बैंगलोर की तरफ से हर्षल की हाथ में गेंदपंजाब को 12 गेंदों में 27 रनों की दरकार
हर्षल का थोड़ा महंगा ओवर, 10 रन लुटाये। पंजाब को अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 27 रनों की दरकार। शाहरुख़ ख़ान और मोइजेज हेनरिक्स से टीम को उम्मीदें।चहल की फिरकी में फंसे सरफराज
युजवेंद्र चहल एक बार फिर से आरसीबी के लिए अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में पंजाब को दो बड़े झटके दिए। पहले मयंक और फिर सरफराज को भी चलता किया। सरफराज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 121/4, एडन मारक्रम (15*), शाहरुख़ ख़ान (0*)Brilliant from @yuzi_chahal! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2021
Almost a three-wicket over! 👌 👌
The @RCBTweets bowler dismisses Mayank Agarwal and Sarfaraz Khan in an over. #VIVOIPL #RCBvPBKS
Follow the match 👉 https://t.co/0E5ehhSWRx pic.twitter.com/rSCkQCNS7q
पंजाब के 100 रन पूरे
पंजाब किंग्स ने 13वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किये हैं। पूरन के आउट होने के बाद अब मार्करम मैदान में पहुंचे हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 100/2, मयंक अग्रवाल (51*), एडन मारक्रम (0*)1️⃣0️⃣0️⃣ for @PunjabKingsIPL and 5️⃣0️⃣* for @mayankcricket!
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2021
Can he finish this run-chase in his side's favour 😯#VIVOIPL #RCBvPBKS
Follow the match 👉 https://t.co/0E5ehhSWRx pic.twitter.com/wFtg1K30Tl