RCB vs LSG Highlights: लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराया, निकोलस पूरन ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया
{"_id":"643405c72651158b8b060a35","slug":"rcb-vs-lsg-ipl-live-score-royal-challengers-bangalore-vs-lucknow-super-giants-match-scorecard-updates-in-hind-2023-04-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG Highlights: लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराया, निकोलस पूरन ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
खास बातें
Indian Premier League 2023 RCB vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
आयुष बदोनी और निकोलस पूरन
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:32 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ ने एक विकेट से जीता मैच
लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और मैच जीत लिया।इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए मार्क वुड और अमित मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब थी। 23 रन पर टीम के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंद में 65 रन की पारी खेल। लखनऊ की मैच में वापसी कराई। इसके बाद निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 62 रन बनाकर अपनी जीत को जीत के करीब ला दिया। हालांकि, वह 17वें ओवर में आउट हो गए और 19वें ओवर में आयुष बदोनी भी हिट विकेट हो गए। इसके बाद आखिरी ओवर में पुछल्ले बल्लेबाजों ने लखनऊ को जीत दिलाई। आखिरी गेंद में आवेश खान ने बाई का एक रन लिया और यही हार जीत का अंतर साबित हुआ।
11:29 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ का नौवां विकेट गिरा
212 रन के स्कोर पर लखनऊ का नौवां विकेट गिरा है। जयदेव उनादकट को हर्षल पटेल ने फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। उन्होंने नौ रन बनाए।
विज्ञापन
11:24 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ का आठवां विकेट गिरा
209 रन के स्कोर पर लखनऊ का आठवां विकेट गिरा है। मार्क वुड एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हर्षल पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।11:20 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ का सातवां विकेट गिरा
206 रन के स्कोर पर लखनऊ का सातवां विकेट गिरा है। आयुष बदोनी 24 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वह छक्का लगाने के प्रयास में हिट विकेट हो गए।11:10 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ का छठा विकेट गिरा
189 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपरजाएंट्स का छठा विकेट गिरा है। निकोलस पूरन 19 गेंद में 62 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद आउट हो चुके हैं। अब आयुष बदोनी और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 189 रन है और इस टीम को जीत के लिए 18 गेंद में 24 रन की जरूरत है।10:59 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: निकोलस पूरन की तूफानी पारी ने पलटा मैच
निकलोस पूरन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया है। उन्होंने 18 गेंद में 62 रन बनाए हैं और अब तक सात छक्के और चार चौके लगा चुके हैं। उनकी पारी के चलते लखनऊ का स्कोर 16 ओवर के बाद पांच विकेट पर 185 रन हो चुका है। उन्होंने बदोनी के साथ 29 गेंद में 80 रन की साझेदारी की है। अब लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद में 28 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: निकोलस पूरन का तूफानी अर्धशतक
निकोलस पूरन ने 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए हैं। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 171 रन है। पूरन और बदोनी के बीच बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। अब लखनऊ की टीम आसानी से मैच जीत सकती है।10:51 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ का स्कोर 150 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर लखनऊ सुपरजाएंट्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं।10:36 PM, 10-Apr-2023
RCB vs LSG Score Live: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा
105 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपरजाएंट्स का पांचवां विकेट गिरा है। कप्तान लोकेश राहुल 20 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब आयुष बदोनी और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 136 रन है।10:34 PM, 10-Apr-2023