फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
55/2 (13.5 ov)
Ruturaj Gaikwad 22(29)*
Rohit Sharma 31 (47)
Drinks Break : IND elected to bat

RCB vs KKR Highlights: आरसीबी ने केकेआर को छह विकेट से हराया, किंग कोहली का नौवां आईपीएल शतक

Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
खास बातें

केकेआर पर छह विकेट से जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत कर ली है। बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में केकेआर द्वारा दिए गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
RCB vs KKR IPL Live Score: Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Today Match Scorecard Updates
विराट कोहली - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

12:21 AM, 14-May-2026

RCB vs KKR Highlights: आरसीबी ने केकेआर को छह विकेट से हराया

विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।
12:15 AM, 14-May-2026

RCB vs KKR Live Score: विराट कोहली का आईपीएल में नौवां शतक

विराट कोहली ने 58 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा कर लिया है। अब आरसीबी को जीत के लिए नौ गेंदों में नौ रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
12:10 AM, 14-May-2026

RCB vs KKR Live Score: टिम डेविड आउट हुए

टिम डेविड आउट हो गए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। उधर, विराट कोहली शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 99 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 17.5 ओवर में आरसीबी ने चार विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। अब बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा आए हैं।
12:06 AM, 14-May-2026

RCB vs KKR Live Score: शतक के करीब पहुंचे विराट

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और विराट कोहली 92 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इससे पहले रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। फिलबहाल टिम डेविड क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 172 रन है।
11:42 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका 14वें ओवर की पहली गेंद पर कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने रहाणे के हाथों पडिक्कल को कैच कराया। वह 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं।
11:38 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: 13 ओवर का खेल पूरा

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और आरसीबी ने एक विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 64 और देवदत्त पडिक्कल 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो गई है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पडिक्कल के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
11:20 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: विराट और पडिक्कल की साझेदारी

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। केकेआर को फिलहाल दूसरे विकेट की तलाश है।
10:49 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल का शिकार किया। वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
10:36 PM, 13-May-2026

RCB vs KKR Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed