10:48 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : केकेआर ने आरसीबी को सात विकेट से हराया
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने आरसीबी के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। मयंक डागर ने इस साझेदारी को सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। नरेन 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 213.63 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, फिलिप सॉल्ट दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए।
इस मैच में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई। टीम को तीसरा झटका वेंकटेश के रूप में लगा। वह 29 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। कप्तान के साथ उन्होंने 75 रन की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए जो पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों का सामना किया और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इस दौरान वह नाबाद रहे। आरसीबी के लिए विजयकुमार, मयंक डागर और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
10:35 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे वेंकटेश
पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे वेंकटेश अय्यर दमदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने एक गेंद और खेली, लेकिन उन्हें कोई रन नहीं मिला। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर बने हुए हैं। टीम को जीत के लिए 29 गेंदों में 16 रन की जरूरत है।
10:30 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 150/2
14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 150/2 है। कोलकाता अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच 64* रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर को जीत के लिए 34 गेंदों में 25 रन की जरूरत है।
10:21 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 137/2
12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, कोलकाता का स्कोर 137/2 पर पहुंच गया है। श्रेयस अय्यर 14 रन और वेंकटेश अय्यर 34 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
10:13 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : वेंकटेश अय्यर की कमर हुआ दर्द
वेंकटेश अय्यर की कमर में दर्द की वजह से मैच बीच में रुक गया है। उन्होंने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोरदार छक्का मारा। इस शॉट के बाद उन्हें पीठ में क्रैंप की शिकायत हुई। मैदान पर फिजियो पहुंचे।
10:11 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : कोलकाता को लगा दूसरा झटका
कोलकाता को दूसरा झटका फिलिप सॉल्ट के रूप में लगा। वह 20 गेंदों में 30 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं।
10:06 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : सुनील नरेन आउट हुए
सुनील नरेन 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक डागर ने क्लीन बोल्ड किया। पहले विकेट के लिए उन्होंने फिलिप सॉल्ट के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वेंकटेश अय्यर उतरे हैं।
09:49 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : पॉवरप्ले में कोलकाता ने बनाए 85 रन
पॉवरप्ले में कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 85 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन 20 गेंदों में 47 रन और फिलिप सॉल्ट 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
09:44 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 63/0
पांच ओवर का खेल पूरा हो चुका है। कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है।
09:32 PM, 29-Mar-2024
KKR vs RCB Live Score : तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/0
आरसीबी के खिलाफ कोलकाता की अच्छी शुरुआत हुई है। टीम ने तीन ओवर में 46/0 का स्कोर तैयार कर लिया है। सुनील नरेन 11 गेंदो ंमें 22 और फिलिप सॉल्ट सात गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में खेलते नजर आ रहे हैं।