फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT Highlights: गुजरात ने बेंगलुरु को आठ विकेट से हराया, सिराज के बाद सुदर्शन और बटलर चमके

Wed, 02 Apr 2025 11:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 02 Apr 2025 11:10 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs GT IPL Live Score: Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans Match Scorecard Updates
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:58 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: गुजरात की आठ विकेट से जीत

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया। वहीं, गुजरात चौथे स्थान पर चार अंक और 0.807 के नेट रन रेट के साथ है। पहले स्थान पर चार अंक और 1.485 के नेट रन रेट के साथ पंजाब किंग्स है।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। भुवनेश्वर कुमार ने पांचवें ओवर में कप्तान को लिविंगस्टोन को कैच आउट कराया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मोर्चा जोस बटलर ने संभाला। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस दौरान सुदर्शन सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वह 36 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाने में कामयाब हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शेरफेन रदरफोर्ड भी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने बटलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर 73 और रदरफोर्ड 30 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोस हेजलवुड ने एक-एक विकेट चटकाया।
10:34 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका लगा

गुजरात को दूसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर 111/2 है।
विज्ञापन
10:12 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: साई सुदर्शन और जोस बटलर ने संभाला मोर्चा

साई सुदर्शन और जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 42 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 75/1 है।
09:51 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: गिल 14 रन बनाकर आउट हुए

गुजरात को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं। 
09:48 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: चार ओवर के बाद स्कोर 26/0

साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद स्कोर 26/0 है।
09:34 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने तैयार किया 170 रन का लक्ष्य

लियाम लिविंगस्टोन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 162 रन का लक्ष्य तैयार किया है। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन और साई किशोर ने दो विकेट झटके। अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
09:03 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: 39 गेंदों में लिविंगस्टोन ने जड़ा पचासा

लिविंगस्टोन ने 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
08:46 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को छठा झटका लगा

आरसीबी को छठा झटका भी साई किशोर ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को कैच आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 105/6 है।
08:39 PM, 02-Apr-2025

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को पांचवां झटका

आरसीबी को पांचवां साई किशोर ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे जितेश शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed