PBKS vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने पंजाब को 60 रन से हराया, कोहली की तूफानी पारी के बाद चमके सिराज
{"_id":"663cc7e827da237a550d4571","slug":"pbks-vs-rcb-live-cricket-score-punjab-kings-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2024-58th-match-updates-2024-05-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने पंजाब को 60 रन से हराया, कोहली की तूफानी पारी के बाद चमके सिराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 09 May 2024 11:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 May 2024 11:54 PM IST
खास बातें
PBKS vs RCB Indian Premier League 2024 Highlights : आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। यह मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:43 PM, 09-May-2024
बेंगलुरु ने पंजाब को हराया
आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। उसके 12 मैचों के बाद आठ अंक हैं और टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगा। पंजाब मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। वहीं, आरसीबी ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। उसके 12 मैचों के बाद 10 अंक हैं। टीम अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि, उन्हें इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु के अगले दोनों मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैं। 12 मई को टीम दिल्ली कैपिटल्स से और 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी।मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह ने 37 रन और सैम करन 22 रन बना सके। सिराज ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्य्सून और कर्ण शर्मा को दो-दो विकेट मिले।
11:29 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: पंजाब के आठ विकेट गिरे
पंजाब को 15वें ओवर में आशुतोष शर्मा के रूप में सातवां झटका लगा। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 16वें ओवर में फर्ग्यूसन ने सैम करन को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 गेंद में 22 रन बना सके। पंजाब को अब भी 27 गेंद में 72 रन की जरूरत है। फिलहाल हर्षल पटेल और राहुल चाहर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:18 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: पंजाब को छठा झटका
पंजाब को 14वें ओवर में छठा झटका लगा। शशांक सिंह रन आउट हो गए। विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो पर वह रन आउट हुए। शशांक ने 19 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 153 रन है। उन्हें 36 गेंद में 89 रन की जरूरत है।11:05 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब की टीम को 126 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। स्वप्निल सिंह ने लियाम लिविंगस्टोन को कर्ण शर्मा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इस सीजन लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। जितेश पांच रन बनाकर आउट हुए थे। फिलहाल शशांक सिंह और कप्तान सैम करन क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 48 गेंद में 114 रन की जरूरत है। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 132 रन है।10:59 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: पंजाब को चौथा झटका
पंजाब को 11वें ओवर में 125 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने जितेश शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल पंजाब को 54 गेंद में 117 रन की जरूरत है। शशांक सिंह और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं।10:53 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: रूसो अर्धशतक लगाकर आउट
पंजाब को नौवें ओवर में 107 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने राइली रूसो को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शशांक सिंह और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 114 रन है। पंजाब को अब 60 गेंद में 128 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: रूसो का अर्धशतक
राइली रूसो ने 21 गेंदों में आईपीएल करियर का दूसरा और इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 96 रन है। फिलहाल रूसो 22 गेंद में 51 रन और शशांक सिंह छह गेंद में 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रूसो ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।10:33 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: पंजाब को दूसरा झटका
छठे ओवर में 71 के स्कोर पर पंजाब को दूसरा झटका लगा। लोकी फर्ग्यूसन ने जॉनी बेयरस्टो को फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। फिलहाल राइली रूसो 15 गेंद में 37 रन और शशांक सिंह एक गेंद में चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 84 गेंद में 167 रन की जरूरत है।10:23 PM, 09-May-2024
PBKS vs RCB Live: रूसो-बेयरस्टो क्रीज पर
राइली रूसो और बेयरस्टो ने एक विकेट गिर जाने के बावजूद रन रेट को कम नहीं होने दिया है। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है। फिलहाल रूसो 13 गेंद में 32 रन और बेयरस्टो सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। प्रभसिमरन सिंह छह रन बनाकर आउट हुए।10:07 PM, 09-May-2024