PBKS vs MI: रोमांचक मैच में मुंबई ने दर्ज की जीत, पंजाब को नौ रन से हराया, ऑलआउट हुई मेजबान टीम
{"_id":"662118df696387d3b701efad","slug":"pbks-vs-mi-live-cricket-score-punjab-kings-vs-mumbai-indians-ipl-2024-33rd-match-at-mullanpur-2024-04-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs MI: रोमांचक मैच में मुंबई ने दर्ज की जीत, पंजाब को नौ रन से हराया, ऑलआउट हुई मेजबान टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 18 Apr 2024 08:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Apr 2024 08:11 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, PBKS vs MI Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं। जवाब में पंजाब की टीम 183 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:43 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : मुंबई ने पंजाब को नौ रन से हराया
आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रनों से हराकर अंक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त कर लिया। अब टीम के खाते में छह अंक हो गए हैं जबकि पंजाब की टीम चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बुमराह को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम ने 14 गेंदों के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। पांचवां झटका हरप्रीत सिंह के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सके। इस मैच में सैम करन ने छह, प्रभसिमरन सिंह ने शून्य, रिली रूसो ने एक, और लियाम लिविंगस्टोन ने एक रन बनाया। इस मैच में हरप्रीत सिंह और शशांक सिंह के बीच 35 रन की साझेदारी हुई। शशांक दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाने में कामयाब हुए।
मुंबई के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने आक्रामक प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 217.85 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और सात छक्के लगाए। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में जितेश शर्मा ने नौ, हरप्रीत बराड़ ने 21, कगिसो रबाडा ने आठ और हर्षल पटेल ने एक (नाबाद) रन बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल को एक-एक विकेट मिला।
11:23 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : पंजाब को लगा आठवां झटका
पंजाब को आठवां झटका आशुतोष शर्मा के रूप में लगा। उन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने अपने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शर्मा को शिकार बनाया। वह 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और सात छक्के निकले। टीम को जीत के लिए 13 गेंदों में 23 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:12 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : आशुतोष ने लगाया अर्धशतक
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आशुतोष शर्मा दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। अब तक उनके बल्ले से दो चौके और सात छक्के निकल चुके हैं। टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 28 रन की जरूरत है।11:07 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/7
आशुतोष शर्मा और हरप्रीत बराड़ के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों के बीच 21 गेंदों में 33 रनों की नाबाद साझेदारी हो गई है। टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 42 रन की जरूरत है।10:50 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : नेल्सन पर गिरा पंजाब का सातवां विकेट
पंजाब को सातवां झटका नेल्सन के स्कोर पर लगा। 111 रन के स्कोर पर बुमराह ने शशांक सिंह को आउट किया। वह 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर आशुतोष शर्मा डटे हैं। टीम को जीत के लिए 44 गेंदों में 81 रन की जरूरत है।10:37 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : पंजाब को लगा छठा झटका
पंजाब को छठा झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ नौ रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आशुतोष शर्मा आए हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 87/6 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : पंजाब को लगा पांचवां झटका
पंजाब को पांचवां झटका 49 रन के स्कोर पर लगा। श्रेयस गोपाल ने हरप्रीत सिंह को शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा उतरे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/5 है।10:11 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : पॉवरप्ले समाप्त हुआ, टीम का स्कोर 40/4
पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 40/4 है। हरप्रीत सिंह 12 और शशांक सिंह 12 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 83 गेंदों में 147 रन की जरूरत है।09:54 PM, 18-Apr-2024
PBKS vs MI Live Score : पंजाब का चौथा विकेट भी गिरा
पंजाब का शीर्ष क्रम अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। टीम का चौथा झटका भी गिर गया। गेराल्ड कोएत्जी ने लियाम लिविंगस्टोन को 14 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके।09:51 PM, 18-Apr-2024