PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को छह विकेट से हराया, ईशान किशन और सूर्यकुमार का धमाकेदार अर्धशतक
{"_id":"64525fe4636a27ce9702a0e7","slug":"pbks-vs-mi-live-cricket-score-punjab-kings-vs-mumbai-indians-ipl-2023-46th-match-at-pca-stadium-2023-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को छह विकेट से हराया, ईशान किशन और सूर्यकुमार का धमाकेदार अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 03 May 2023 11:44 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 03 May 2023 11:44 PM IST
खास बातें
PBKS vs MI Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:12 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: मुंबई ने मोहाली में मारा मैदान
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उसके होमग्राउंड पर हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। इनदोनों के अलावा तिलक वर्मा ने अंत में तेजी से रन बनाए और मैच को समाप्त किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। टिम डेविड ने 10 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया।
10:54 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका 17वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट कर दिया। किशन 41 गेंद पर 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऋषि धवन ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लिया। ईशान ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। ईशान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर टिम डेविड उनका साथ देने के लिए खड़े हैं। मुंबई ने 17 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद पर 21 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
10:48 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका 16वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन एलिस ने दिया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने 31 गेंद पर ताबड़तोड़ अंदाज में 66 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।10:34 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
ईशान किशन के बाद मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। मुंबई ने 13 ओवर में दो विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सात ओवर में 77 रन बनाने हैं। ईशान किशन ने 33 गेंद पर 57 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं।10:22 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 29 गेंद पर 50 रन का आंकड़ा पार किया।10:17 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 91 रन
मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में दो विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 26 गेंद पर 43 और सूर्यकुमार यादव 13 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 24 गेंद पर 37 रन की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर 54/2
पंजाब किंग्स के खिलाफ 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए हैं। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। पावरप्ले समाप्त होने से ठीक पहले छठे ओवर की अंतिम गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। नाथन एलिस ने कैमरन ग्रीन को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। फिलहाल ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।09:33 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह पहले ही ओवर में अनुभवी तेज गेंदबाज ऋषि धवन का शिकार बन गए। ऋषि की तीसरी गेंद को ऑफ साइड में बाउंड्री के बाहर मारने के प्रयास में रोहित कैच आउट हो गए। मैथ्यू शॉर्ट ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लिया। रोहित का मुंबई के लिए आईपीएल में यह 200वां मैच था, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना सके।09:15 PM, 03-May-2023
PBKS vs MI Live Score: मुंबई को मिला बड़ा लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 215 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। पंजाब के लिए विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने तूफानी पारियां खेलीं। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर नाबाद 82 और जितेश ने 27 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, जितेश ने पांच चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की।पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने 20 गेंद पर 30 और मैथ्यू शॉर्ट ने 26 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। अरशद खान को एक सफलता मिली।
08:42 PM, 03-May-2023