11:33 PM, 08-Apr-2022
गुजरात की लगातार तीसरी जीत
राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत दिला दी। गुजरात ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की टीम ने इस सीजन की लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है।
11:25 PM, 08-Apr-2022
हार्दिक रन आउट
गुजरात को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हुए।
11:21 PM, 08-Apr-2022
गुजरात को आखिरी छह गेंदों में 19 रन की दरकार
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 19 रन की दरकार है। शुभमन के आउट होने से मैच रोमांचक हो चुका है।
11:20 PM, 08-Apr-2022
शुभमन गिल शतक से चूके
गुजरात टाइटंस को लगा तीसरा बड़ा झटका। शुभमन गिल अपने पहले आईपीएल शतक से चार रन से चूक गए। उन्हें 96 के स्कोर पर रबाडा ने मयंक के हाथों कैच कराया।
11:15 PM, 08-Apr-2022
गुजरात को 12 गेंदों में 32 की ज़रूरत
अर्शदीप सिंह का शानदार ओवर। उन्होंने 18वें ओवर में महज पांच रन दिए। गुजरात को जीतने के लिए 12 गेंदों में 32 रन की ज़रूरत।
11:09 PM, 08-Apr-2022
गुजरात को 18 गेंदों में 37 की ज़रूरत
गुजरात को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 37 रन की जरूरत है। उसकी तरफ से हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर है।
11:04 PM, 08-Apr-2022
आखिरी 24 गेंदों का खेल बाकी
मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। गुजरात को आखिरी 24 गेंदों में 50 रनों की आवश्यकता है।
10:57 PM, 08-Apr-2022
साई सुदर्शन 35 रन बनाकर आउट
राहुल चाहर ने गुजरात की शतकीय साझेदारी को धवस्त कर दिया है। उन्होंने साई सुदर्शन को 35 के स्कोर पर मयंक के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 134/2, शुभमन गिल (89*), हार्दिक पांड्या (1*)
10:41 PM, 08-Apr-2022
गुजरात के 100 रन पूरे
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच एक मजबूत अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात ने इस साझेदारी के बदौलत अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं।
11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर: 103/1, शुभमन गिल (67*), साई सुदर्शन (28*)
10:26 PM, 08-Apr-2022
GT vs PBKS Live: शुभमन गिल की फिफ्टी
गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 29 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। इस सीजन यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 46 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली थी। नौ ओवर के बाद गुजरात ने एक विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन 32 गेंदों पर 58 रन और साई सुदर्शन 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के पचास से ज्यादा रन की साझेदारी भी हो चुकी है।