फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs HK T20: हॉन्गकॉन्ग की टीम 38 पर ऑलआउट, पाकिस्तान 155 रन से जीता, अब रविवार को भारत से मैच

Mon, 05 Sep 2022 06:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 05 Sep 2022 06:36 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, Pakistan vs Hong Kong (PAK vs HK) T20 Asia Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप का छठा मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला गया। पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 155 रन से हरा दिया। उसने सुपर-4 में जगह बनाई। वहां उसका पहला मुकाबला भारत से रविवार को होगा। हॉन्गकॉन्ग की टीम 38 रन पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप में किसी टीम का यह न्यूनतम स्कोर है।

विज्ञापन
PAK vs HK T20 Live Cricket Score: Pakistan vs Hong Kong Asia Cup 2022 6th Match Today in Sharjah UAE
पाकिस्तान बनाम हॉन्गकॉन्ग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:25 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को हराया

पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को रिकॉर्ड 155 रनों से हरा दिया। उसने पूल-ए के अपने अंतिम मैच मे ंहॉन्गकॉन्ग को 38 रनों पर ऑलआउट कर दिया। हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में दो विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 10.4 ओवर में 38 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की टी20 में यह सबसे बड़ी जीत है। उसकी पिछली बड़ी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में कराची स्टेडियम में 143 रन की थी। पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही सुपर-4 में अपनी जगह बनाई। वहां उसका पहला मुकाबला भारत से रविवार को होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। भारत ने पिछले रविवार को उसे पांच विकेट से हराया था।
10:12 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी

शादाब खान ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर हारून अरशद को आउट किया। हारून तीन गेंद पर चार बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज ने जीशान अली को आउट कर दिया। जीशान पांच गेंद पर तीन रन बनाकर इफ्तिखार अहमद को कैच थमा बैठे। 37 रन परर हॉन्गकॉन्ग के आठ विकेट गिर गए।
विज्ञापन
10:04 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: हॉन्गकॉन्ग की आधी टीम आउट

पाकिस्तान को मैच में पांचवीं सफलता मोहम्मद नवाज ने दिलाई। उन्होंने किनचित शाह को एलबीडब्ल्यू कर दिया। किनचित ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 10 गेंद पर छह रन बनाए। नवाज ने इसी ओवर में टीम को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवीं गेंद पर स्कॉट मैककेनी को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैककेनी ने छह गेंद पर चार रन बनाए।
10:00 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: हॉन्गकॉन्ग का लगा चौथा झटका

हॉन्गकॉन्ग की खराब बल्लेबाजी जारी है। उसके चार विकेट गिर गए हैं। टीम ने सात ओवर में सिर्फ 29 रन बनाए हैं। टीम को चौथा झटका शादाब खान ने दिया। उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर एजाज खान को आउट किया। एजाज छह गेंद पर एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। किनचित शाह छह और स्कॉट मैककेननी तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
09:51 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: हॉन्गकॉन्ग का लगा तीसरा झटका

हॉन्गकॉन्ग को तीसरा झटका शाहनवाज दहानी ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर यासिम मुर्तजा को आउट किया। मुर्तजा ने सात गेंद पर दो रन बनाए। खुशदिल शाह ने आगे की ओर डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लिया। मुर्तजा के आउट होने के बाद एजाज खान क्रीज पर आए हैं। किनचित शाह दूसरे छोर पर नाबाद हैं। हॉन्गकॉन्ग ने पांच ओवर में तीन विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।
09:39 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान को मिली दोहरी सफलता

पाकिस्तान को पहली सफलता तीसरे ओवर में नसीम शाह ने दिलाई। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान को आसिफ अली के हाथों कैच कराया। निजाकत ने 13 गेंद पर आठ रन बनाए। पहली गेंद पर निजाकत को आउट करने के बाद नसीम ने उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बाबर हयात को क्लीन बोल्ड कर दिया। बाबर चार गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। उनके आउट होने के बाद किनचित शाह क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर यासिम मुर्तजा खड़े हैं। हॉन्गकॉन्ग ने तीन ओवर में दो विकेट पर 16 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:17 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान ने बनाए 193 रन

पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को 194 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में दो विकेट पर 193 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा नाबाद 78 रन बनाए। उन्होंने 57 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, फखर जमान ने 41 गेंद पर 53 रन बनाए। खुशदिल शाह ने आखिरी ओवरों में धमाकेदार प्रदर्शन किया। खुशदिल ने 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने नौ रन बनाए।
09:07 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान की पारी के दो ओवर बाकी

पाकिस्तान ने 18 ओवर में दो विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 53 गेंद पर 72 और खुशदिल शाह सात गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की पारी के दो ओवर बाकी हैं। इस दौरान दोनों बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
08:53 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: पाकिस्तान की आक्रामक बल्लेबाजी

17वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। फखर जमान आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंद पर 53 रन बनाए। एहसान की गेंद पर एजाज ने उनका कैच लिया। रिजवान 49 गेंद पर 62 रन बनाकर नाबाद हैं। फखर के आउट होने के बाद खुशदिल शाह क्रीज पर आए हैं। फखर और रिजवान ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।
08:42 PM, 02-Sep-2022

PAK vs HK T20 Live: रिजवान ने जड़ा अर्धशतक

मोहम्मद रिजवान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 44 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया है। फखर जमान 32 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बना लिए हैं।

Mohammad Rizwan plays a funky shot on one knee, Hong Kong vs Pakistan, Men's T20 Asia Cup, Sharjah, September 2, 2022
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed