फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs PAK Test Highlights: पाकिस्तान का पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 328/4, मसूद-शफीक के शतक

Mon, 07 Oct 2024 06:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Oct 2024 06:08 PM IST
खास बातें

ENG vs PAK 1st Test 2024 : कप्तान शान मसूद और अब्दुल्लाह शफीक के शतकों से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन अच्छा स्कोर खड़ा किया। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने पहली पारी में चार विकेट पर 328 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन
ENG vs PAK Test: Pakistan vs England 1st Test Cricket Scorecard Multan Updates
शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक - फोटो : PCB

लाइव अपडेट

06:07 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त हो गया है। पाकिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 328 रन बनाए हैं। स्टंप के समय सउद शकील 35 रन और नसीम शाह खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हालांकि, गस एटकिंसन ने सलामी बल्लेबाज सईम आयूब को आउट कर पाकिस्तान को शुरुआती झटका दिया था। 

शुरुआती झटके के बाद अब्दुल्लाह शफीक और कप्तान शान मसूद ने शानदार साझेदारी की और पाकिस्तान को संभाला। एटकिंसन ने हालांकि, शफीक को आउट किया जो 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके कुछ देर बाद ही जैक लीच ने मसूद को अपना शिकार बनाया और पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। मसूद 151 रन बनाकर आउट हुए। फिर पूर्व कप्तान बाबर आजम ने शकील के साथ मिलकर साझेदारी निभाई, लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले ही क्रिस वोक्स ने बाबर को आउट किया जो 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए शुरुआती दिन एटकिंसन ने दो विकेट लिए, जबकि वोक्स और लीच को एक-एक विकेट मिला। 
05:57 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: बाबर आजम आउट हुए

क्रिस वोक्स ने बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। बाबर शकील के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभा रहे थे और टीम का स्कोर 300 के पार ले गए थे, लेकिन दिन के तीसरे सत्र के अंतिम ओवरों में वोक्स ने बाबर को एलबीडब्ल्यू आउट किया और पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। बाबर 71 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
05:33 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और पहले ही दिन 300 रन का स्कोर पार कर लिया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का तीसरा सत्र का खेल जारी है। फिलहाल क्रीज पर बाबर आजम के साथ सउद शकील मौजूद हैं। 
05:01 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: बाबर-शकील की साझेदारी जारी

कप्तान शान मसूद के आउट होने के बाद बाबर आजम और सउद शकील ने पाकिस्तान की पारी संभाली हुई है और दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान ने फिलहाल पहली पारी में तीन विकेट पर 291 रन बना लिए हैं। 
04:23 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान के तीन विकेट गिरे

पाकिस्तान ने 263 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। एटकिंसन ने अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद की 253 रन की साझेदारी को तोड़ा। एटकिंसन ने शफीक को ओली पोप के हाथों कैच कराया। उन्होंने 184 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। वहीं, मसूद ने 177 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 151 रन की पारी खेली। लीच ने उनका कैच अपनी ही गेंद पर लपका। फिलहाल बाबर आजम और सऊद शकील क्रीज पर हैं। सैम अयूब (4) को भी एटकिंसन ने ही पवेलियन भेजा था।
03:48 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: शफीक का भी शतक

पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए हैं। अब्दुल्ला शफीक ने टेस्ट करिय़र का पांचवां शतक लगाया। उन्होंने जैक लीच की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। इससे पहले शान मसूद ने भी टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया था। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 240+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:51 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: मसूद का शतक

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ अब तक दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी भी कर ली है। शफीक 82 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पांचवें टेस्ट शतक के करीब हैं। पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 214 रन है।
01:57 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: मसूद शतक के करीब

पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 169 रन बना लिए हैं। कप्तान शान मसूद 92 रन और अब्दुल्ला शफीक 69 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 161 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को एकमात्र झटका सैम अयूब के रूप में लगा है।
12:40 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: शफीक का भी अर्धशतक, लंच ब्रेक

पहले दिन लंच ब्रेक तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल शान मसूद 59 गेंद में सात चौके की मदद से 61 रन और अब्दुल्ला शफीक 82 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 129 गेंद में 114 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को एकमात्र झटका सैम अयूब के रूप में लगा। वह चार रन बनाकर गस एटकिंसन का शिकार बने थे। पाकिस्तान के कप्तान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
12:11 PM, 07-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: शान मसूद का अर्धशतक

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने 43 गेंद में टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अब तक अब्दुल्ला शफीक के साथ 80 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। शफीक भी अपने छठे अर्धशतक के करीब हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed