फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs AFG T20: भारत की उम्मीदों को झटका, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत

Wed, 07 Sep 2022 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 07 Sep 2022 11:19 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, Pakistan vs Afghanistan (PAK vs AFG) T20 Asia Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड के चौथे मैच में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से शारजाह में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
pakistan vs afghanistan live cricket score pak vs afg asia cup 2022 super 4 11th t20 match at dubai stadium
मैच जीतने के बाद नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:00 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: नसीम शाह ने पाकिस्तान को दिलाई जीत

नसीम शाह ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर जीत दिलाई। पाकिस्तान को जीत के लिए छह गेंद पर 11 रन बनाने थे। उन्होंने फजहलहक फारूकी की शुरुआती दो गेदों पर छक्का जड़कर मैच समाप्त कर दिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। वह इस जीत के साथ एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। वहीं, हार के बाद अफगानिस्तान बाहर हो गया। उसके साथ-साथ भारत की भी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। अब वह अफगानिस्तान के लिए खिलाफ गुरुवार को सिर्फ मैच खेलेगा। दोनों के लिए यह अब सिर्फ औपचारिक मैच होगा।

पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए शादाब खान ने 36, इफ्तिखार अहमद ने 30, मोहम्मद रिजवान ने 20 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। नसीम शाह चार गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अंक तालिका में चार अंकों के साथ श्रीलंका पहले और इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। उससे पहले सुपर-4 में भी दोनों का आमना-सामना शुक्रवार को होगा।
10:55 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: आसिफ अली आउट

पाकिस्तान को 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा झटका लगा। आसिफ अली को फरीद अहमद ने करीम जनात के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान को छह गेंद पर 11 रन चाहिए। नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:48 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: फजहलहक ने किया कमाल

फजहलहक ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर खुशदिल शाह को क्लीन बोल्ड कर दिया। खुशदिल तीन गेंद पर एक रन ही बना सके। अगले ओवर में फरीद ने हारिस रउफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। रउफ खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के आठ विकेट गिर गए हैं। उसे जीत के लिए 10 गेंद पर 20 रन चाहिए।
10:43 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: मोहम्मद नवाज भी पवेलियन लौटे

फजहलहक फारूकी ने 18वें ओर की पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। नवाज ने पांच गेंद पर चार रन बनाए। उनके आउट होने के बाद खुशदिल शाह क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर आसिफ अली हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 16 गेंद पर 24 रन चाहिए।
10:37 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: राशिद ने शादाब को किया आउट

राशिद खान ने 17वें ओवर में अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने शादाब खान को अजमतुल्लाह के हाथों कैच कराया। शादाब ने राशिद की पहली गेंद पर छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर वो आउट हो गए। शादाब ने 26 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए। शादाब को आउट कर अफगानिस्तान ने मैच को रोमांचक कर दिया है।
10:28 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा

पाकिस्तान का चौथा विकेट 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। फरीद अहमद ने इफ्तिखार अहमद को इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। इफ्तिखार ने 33 गेंद पर 30 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शादाब खान क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: शादाब खान ने संभाला मोर्चा

लगातार विकेट गिरने के बाद शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने मोर्चा संभाल लिया है। शादाब ने 12वें ओवर में मोहम्मद नबी के ओवर में 14 रन जड़कर टीम के ऊपर से दबाव कम किया। पाकिस्तान ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। शादाब 13 गेंद पर 21 और इफ्तिखार अहमद 23 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:57 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: मोहम्मद रिजवान आउट

इस टूर्नामेंट में फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान को राशिद खान ने आउट कर दिया। उन्होंने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पाकिस्तानी ओपनर ने 26 गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। इफ्तिखार अहमद 16 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। शादाब खान क्रीज पर उतरे हैं। पाकिस्तान ने नौ ओवर में तीन विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।
09:44 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 35 रन

पाकिस्तान की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 35 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान 17 गेंद पर 15 और इफ्तिखार अहमद नौ गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए नियमित अंतराल पर विकेट लेने होंगे।
09:29 PM, 07-Sep-2022

PAK vs AFG T20 Live: पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका

पाकिस्तान को पहला झटका फजहलहक फारूकी ने दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में कप्तान बाबर आजम को आउट कर दिया। बाबर खाता भी नहीं खोल पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। अगले ही ओवर में फखर जमान रनआउट हो गए। चौथे ओवर की पहली गेंद पर नजीबुल्लाह ने उन्हें रनआउट कर दिया। फखर के आउट होने के बाद इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान ने 3.1 ओवर में दो विकेट पर 18 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed