PAK vs SL: रिजवान-शफीक के शतक से जीता पाकिस्तान, श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
{"_id":"65250168eacc333b9202f0d3","slug":"pak-vs-sl-live-cricket-score-pakistan-vs-sri-lanka-wc-2023-8th-match-at-rajiv-gandhi-stadium-update-2023-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL: रिजवान-शफीक के शतक से जीता पाकिस्तान, श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल कर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 10 Oct 2023 11:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:13 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 Pakistan vs Sri Lanka 2023: विश्व कप के आठवें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर 345 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:25 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान ने विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। उसने विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इस मामले में पाकिस्तान ने आयरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयरलैंड ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 329 रन बनाकर मैच को जीता था।हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर 345 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
रिजवान और शफीक का शतक
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शतकीय पारी खेली। रिजवान 121 गेंद पर 134 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चौका लगाकर मैच में पाकिस्तान को जीत दिलाई। शफीक ने 113 रन की पारी खेली। साउद शकील ने 31 रन का योगदान दिया। इफ्तिखार अहमद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इमाम उल हक 12 और कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हुए।
10:06 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: तीक्ष्णा ने शकील को किया आउट
पाकिस्तान को चौथा झटका साउद शकील के रूप में लगा। वह 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। शकील को महीष तीक्ष्णा ने दुनिथ वेलालगे के हाथों कैच कराया। शकील ने 30 गेंद पर 31 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 308 रन है। मोहम्मद रिजवान 117 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए इफ्तिखार अहमद आए हैं। पाकिस्तान को 33 गेंद पर 37 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
09:58 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: रिजवान का शानदार शतक
मोहम्मद रिजवान ने अपना शतक पूरा कर लिया है। पाकिस्तान की टीम धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। उसने 43 ओवर में तीन विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 102 गेंद पर 105 और साउद शकील 27 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 42 गेंद पर 51 रन बनाने हैं।09:10 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को मिली बड़ी सफलता
श्रीलंका को बड़ी सफलता मथीशा पथिराना ने दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को आउट कर दिया। शफीक ने ऑफ साइड में शानदार कैच मारा, लेकिन सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर हेमंथा ने हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लिया। शफीक ने 103 गेंद पर 113 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए।08:55 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: शफीक ने जड़ा शतक
अब्दुल्ला शफीक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया।08:24 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: शफीक और रिजवान की शतकीय साझेदारी पूरी
अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। पाकिस्तान ने 25 ओवर में दो विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। शफीक 75 गेंद पर 68 और रिजवान 48 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:09 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 21 ओवर में 120/2
पाकिस्तान की टीम ने 21 ओवर में दो विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक और बाबर आजम के आउट होने के बाद अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 गेंद पर 83 रन की साझेदारी कर ली है। शफीक अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वह 59 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद रिजवान ने 30 रन बना लिए हैं।07:02 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को मिली बड़ी सफलता
श्रीलंका को दूसरी सफलता भी दिलशान मदुशंका ने दिलाई। उन्होंने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आउट कर दिया। बाबर 15 गेंद पर 10 रन बनकार सदीरा समरविक्रमा को कैच थमा बैठे।06:59 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका
पाकिस्तान को पहला झटका इमाम उल हक के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान ने सात ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। अब्दुल्लाह शफीक 14 और कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर नाबाद हैं।05:59 PM, 10-Oct-2023