PAK vs SL: रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, एशिया कप फाइनल में पहुंचा
{"_id":"6502bba092beac4dd10ce9ef","slug":"pak-vs-sl-live-cricket-score-pakistan-vs-sri-lanka-asia-cup-2023-super-4-match-at-r-premadasa-stadium-update-2023-09-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL: रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, एशिया कप फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 15 Sep 2023 01:32 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:32 AM IST
खास बातें
Pakistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Highlights: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने फाइनल में जगह बना ली। बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर के मैच में 252 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका के सामने 252 रन का ही लक्ष्य था और श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
01:20 AM, 15-Sep-2023
श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया
श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका के सामने 252 रन का ही लक्ष्य था। ऐसे में श्रीलंकाई टीम ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 47 रन का योगदान दिया और रिजवान के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अब्दुल्लाह शफीक ने भी 52 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने तीन, प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 91 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। असालंका ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। समरविक्रमा ने भी 48 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने तीन विकेट और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला।
अब एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया 15 सितंबर को बांग्लादेश के साथ खेलेगी। हालांकि, इस मैच का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं होगा। क्योंकि, बांग्लादेश की टीम सुपर चार में अपने शुरुआती दो मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच गई है।
12:56 AM, 15-Sep-2023
PAK vs SL Live: शाहीन ने लगातार गेंदों पर दो विकेट लिए
शाहीन अफरीदी ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई है। उन्होंने धनंजय डे सिल्वा और दुनिथ वेलालगे को आउट किया। अब चरिथ असालंका के साथ प्रमोद मदुशन क्रीज पर हैं। श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत है। अपना पहला वनडे मैच खेल रहे जमान खान आखिरी ओवर कर रहे हैं।
विज्ञापन
12:39 AM, 15-Sep-2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा
222 रन के स्कोर पर श्रींलका का पांचवां विकेट गिरा है। कप्तान दसून शनाका चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इफ्तिखार अहमद ने उन्हें मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। अब असालंका के साथ धनंजय डे सिल्वा क्रीज पर हैं। 39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 232 रन है।12:24 AM, 15-Sep-2023
PAK vs SL Live: मेंडिस शतक से चूके
210 रन पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। कुसल मेंडिस 87 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए। इफ्तिखार अहमद की गेंद पर मोहम्मद हारिस ने उनका कैच पकड़ा। मेंडिस ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। अब असालंका के साथ कप्तान शनाका क्रीज पर हैं।12:18 AM, 15-Sep-2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। कुसल मेंडिस अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। दूसरे छोर पर असालंका भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और श्रीलंकाई टीम जीत के करीब दिख रही है। 35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 210/3 है।11:58 PM, 14-Sep-2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
177 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। सदीरा समरविक्रमा 51 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ शतकीय साझेदारी की। इफ्तिखार अहमद की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने उन्हें स्टंप आउट किया। अब कुसल मेंडिस के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। 30 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 179/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 PM, 14-Sep-2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 28 ओवर में 167/2
श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 71 गेंद पर 72 और सदीर समरविक्रमा 45 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी कर ली है। श्रीलंका को अब जीत के लिए 84 गेंद पर 85 रन बनाने हैं।11:22 PM, 14-Sep-2023
PAK vs SL Live: मेंडिस का शानदार अर्धशतक
कुसल मेंडिस ने इस एशिया कप में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। श्रीलंका ने 23 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 54 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 32 गेंद पर 31 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर ली है।11:11 PM, 14-Sep-2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 20 ओवर के बाद 124/2
श्रीलंका की टीम ने अपनी पारी के 20 ओवर खेल लिए हैं। इसका मतलब यह है कि अगर अब बारिश के कारण आगे खेल नहीं भी हो पाता है तो मैच में नतीजा जरूर आएगा। फिलहाल डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक लंकाई टीम मजबूत स्थिति में है। उसने 20 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 35 और सदीर समरविक्रमा 25 रन बनाकर नाबाद हैं।10:45 PM, 14-Sep-2023