फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs NED Live: पाकिस्तान ने जीत के साथ की विश्व कप की शुरुआत, नीदरलैंड को 81 रन से हराया

Fri, 06 Oct 2023 09:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 06 Oct 2023 09:23 PM IST
खास बातें

ICC 2023 World Cup Pakistan vs Netherlands : वनडे विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
PAK vs NED 2023 World Cup Live: Pakistan Vs Netherlands Cricket Today Match Scorecard Updates
नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:17 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: पाकिस्तान की बड़ी जीत

पाकिस्तान ने विश्व कप के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। यह नीदरलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में उसकी लगातार सातवीं जीत है। उसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। अगर विश्व कप की बात करें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच यह तीसरा मुकाबला था। हर पाकिस्तानी टीम को जीत मिली है।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। जवाब में नीदरलैंड की टीम 41 ओवर में 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए अर्धशतक लगाने वाले साऊद शकील को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बास डी लीडे और विक्रमजीत का अर्धशतक हुआ बेकार
नीदरलैंड के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। उन्होंने 68 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। ओपनर विक्रमजीत सिंह ने 67 गेंद पर 52 रन बनाए। लोगन वान बीक 28 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। कॉलिन एकरमैन ने 17 और साकिब जुल्फिकार ने 10 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हसन अली को दो सफलता मिली। शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए।

शकील और रिजवान का अर्धशतक, डी लीडे ने लिए चार विकेट
इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 68-68 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 39 और शादाब खान ने 32 रन का योगदान दिया। हारिस रऊफ ने 16, इमाम उल हक ने 15, शाहीन अफरीदी ने नाबाद 13 और फखर जमान ने 12 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद नौ और बाबर आजम पांच रन ही बना सके। हसन अली खाता भी नहीं खोल पाए। नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कॉलिन एकरमैन को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त, लोगन वान बीक और पॉल वान मिकेरेन ने एक-एक विकेट लिया।
09:01 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: नीदरलैंड को लगा दोहरा झटका

नीदरलैंड को दोहरा झटका लगा है। उसके नौ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर वान डर मर्वे के रूप में आठवां झटका लगा। मर्वे सात गेंद पर चार रन बनाकर रनआउट हो गए। उनके बाद 38वें ओवर की पहली गेंद पर आर्यन दत्त आउट हो गए। आर्यन दो गेंद पर एक रन ही बना सके। हसन अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। नीदरलैंड ने 38 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
08:40 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: नवाज ने बास डी लीडे को किया आउट

मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे बास डी लीडे को आउट कर दिया। डी लीडे 68 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। नीदरलैंड ने 34 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाए हैं। लोगन वान बीक और वान डेर मर्वे क्रीज पर हैं।
08:36 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: शाहीन को मिली पहली सफलता

शाहीन अफरीदी को मैच में पहली सफलता मिली। उन्होंने अपने छठे और पारी के 33वें ओवर की पहली गेंद पर साकिब जुल्फिकार को एलबीडब्ल्यू कर दिया। जुल्फिकार ने 18 गेंद पर 10 रन बनाए। नीदरलैंड ने 33 ओवर में छह विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। बास डी लीडे 67 और वान डर मर्वे एक रन बनाकर नाबाद हैं। नीदरलैंड को जीत के लिए 17 ओवर में 124 रन बनाने हैं।
08:23 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: बास डी लीडे ने लगाया अर्धशतक

नीदरलैंड के बास डी लीडे ने शानदार अर्धशतक लगाया। विश्व कप में उनका यह पहला अर्धशतक है। नीदरलैंड 31 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। बास डी लीडे 62 रन बनाकर नाबाद हैं। साकिब जुल्फिकार पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
08:04 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: पाकिस्तान को मिली दोहरी सफलता

पाकिस्तान को दोहरी सफलता हारिस रऊफ ने दिलाई। उन्होंने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। रऊफ ने 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर तेजा निदामानुरु को आउट किया। तेजा नौ गेंद पर पांच रन बनाकर फखर जमान को कैच थमा बैठे। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स खाता नहीं खोल पाए। वह दो गेंदों का सामना करने के बाद एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। नीदरलैंड का स्कोर 27 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन है। बास डी लीडे 49 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ के लिए साकिब जुल्फिकार आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:51 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: विक्रमजीत को शादाब ने किया आउट

शादाब खान ने पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विक्रमजीत सिंह को आउट कर दिया। विक्रमजीत छक्का लगाने के प्रयास में फखर जमान को कैच थमा बैठे। उन्होंने आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। विक्रमजीत ने 67 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। नीदरलैंड ने 24 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। बास डी लीडे 41 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए तेजा निदामानुरु आए हैं।
07:41 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: पाकिस्तान का स्कोर 22 ओवर में 108/2

पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने 22 ओवर में दो विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। विक्रमजीत सिंह और बास डी लीडे ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर ली है। विक्रमजीत सिंह 46 और बास डी लीडे 35 रन बनाकर नाबाद हैं।
07:07 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: पाकिस्तान को मिली दूसरी सफलता

पाकिस्तान को दूसरी सफलता इफ्तिखार अहमद ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर कॉलिन एकरमैन को क्लीन बोल्ड कर दिया। एकरमैन ने 21 गेंद पर 17 रन बनाए। नीदरलैंड ने 14 ओवर में दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। विक्रमजीत सिंह 42 गेंद पर 27 और वास डी लीडे नौ गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
06:53 PM, 06-Oct-2023

PAK vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 10 ओवर में 47/1

नीदरलैंड मे पाकिस्तान के खिलाफ 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की है। उसने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। विक्रमजीत सिंह 23 और कॉलिन एकरमैन 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed