फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pak vs Ban T20 Highlights: बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, शाहीन-रऊफ को तीन-तीन विकेट

Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
खास बातें

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
Pak vs Ban Live Score: T20 Asia Cup 2025 Pakistan vs Bangladesh Super 4 Match Today at Dubai Stadium
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:04 AM, 26-Sep-2025

पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा।
11:35 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: 97 पर बांग्लादेश को सातवां झटका

शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। उन्होंने शमीम हुसैन को शिकार बनाया। वह 25 गेंदों में 30 रन बना पाए। अब तंजीम का साथ देने रिशाद हुसैन आए हैं।
विज्ञापन
11:28 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: 73 पर बांग्लादेश को छठा झटका

सैम अयूब ने बांग्लादेश को छठा झटका दिया। उन्होंने जाकिर अली को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। शमीम का साथ देने तंजीम हसन साकिब आए हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 90/6 है।
11:16 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: 63 पर बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन

63 पर सैम अयूब ने बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। उन्होंने नुरुल हसन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 16 रन बना पाए। फिलहाल शमीम हुसैन और जाकिर अली क्रीज पर हैं।
10:57 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: 44 पर बांग्लादेश को चौथा झटका

मोहम्मद नवाज ने हुसैन तलत के हाथों मेहदी हसन को कराया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर नुरुल हसन और शमीम हुसैन मौजूद हैं। 
10:41 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: सैफ और तौहीद आउट हुए

बांग्लादेश को दूसरा झटका शाहीन अफरीदी ने 23 के स्कोर पर दिया। उन्होंने तौहीद हृदोय को सैम अयूब के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद 29 के स्कोर पर हारिस रऊफ ने सैम अयूब के हाथों सैफ हसन को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 18 रन बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: बांग्लादेश की झटके से शुरुआत

बांग्लादेश को पहला झटका शाहीन शाह अफरीदी ने पारी के शुरुआती ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन को मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब सैफ हसन का साथ देने तौहीद हृदोय आए हैं।
10:12 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। सैफ हसन और परवेज हुसैन इमोन क्रीज पर हैं।
09:51 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 136 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 136 रन का लक्ष्य रखा है। करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए हैं। उनके लिए मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन विकेट झटके जबकि मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने एक सफलता अपने नाम की।
09:00 PM, 25-Sep-2025

Pak vs Ban T20 Live Score: 49 पर पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

महज 49 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मुस्तफिजुर रहमान ने टीम को पांचवां झटका दिया। उन्होंने सलमान आगा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 19 रन बना पाए। अब मोहम्मद हारिस का साथ देने शाहीन शाह अफरीदी आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed