फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs PAK Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मुकाबला, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मिले 1-1 अंक

Sat, 21 Feb 2026 09:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Feb 2026 09:23 PM IST
खास बातें

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से सामना होना था, लेकिन गेंद एक भी गेंद डाले बिना मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक मिल गए हैं।

विज्ञापन
nz vs pak Highlights t20 world cup 2026 super 8 new zealand vs pakistan t20i match updates
कोलंबो में बारिश - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

09:14 PM, 21-Feb-2026

बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मैच

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को कोलंबो में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से सामना होना था, लेकिन गेंद एक भी गेंद डाले बिना मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक मिल गए हैं। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और फखर जमां को प्लेइंग 11 में मौका दिया था। हालांकि, मुकाबला नहीं हो सका।
08:09 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: बारिश अब भी जारी

कोलंबो में बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। नियमों के अनुसार, 8:10 बजे से ओवरों में कटौती होगी। वहीं, पांच ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ लोकल टाइम के हिसाब से रात 10:16 बजे है।
 
विज्ञापन
06:40 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: कोलंबो में बारिश के कारण मैच में देरी

कोलंबो में बारिश के कारण मैच की शुरुआत होने में देरी की आशंका है। ग्राउंड स्टाफ ने पूरे मैदान को ढक दिया है। 
06:37 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
06:34 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि टीम इस मैच में क बदलाव के साथ उतरी है। नफे की जगह फखर जमां को मौका दिया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड इस मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी है।
06:10 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: आठवां टी20 विश्व कप मैच खेलेंगी दोनों टीमें

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अब तक सात मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने पांच और न्यूजीलैंड ने दो मैच जीते हैं। अतीत को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड की टीम सतर्कता के साथ ही आक्रामक रुख अपनाना चाहेगी। न्यूजीलैंड को पता है कि पाकिस्तान के पास स्पिन आक्रमण है, लेकिन उसकी बल्लेबाजी में गहराई कम नहीं है। वहीं, तेज गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तान की बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान के आसपास ही घूमती है। तेज गेंदबाजी असर नहीं दिखा पा राही है। मिचले सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी पाकिस्तान पर बढ़त दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: पाकिस्तान को धीमी पिच का फायदा

सलमान आगा की पाकिस्तान के लिए मजबूत पक्ष यह है कि उसकी टीम कोलंबो और श्रीलंकाई परिस्थितियों से टी20 विश्वकप शुरू होने से पहले ही परिचित ही सुकी है। आर. प्रेमादासा स्टेडियम में वह दो मुकाबले खेल चुकी है। न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत यह है कि उसके खिलाड़ी जनवरी से ही भारत में बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर खेलते आ रहे हैं। सुपर आठ के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोलंबो की धीमी पिच पर पाकिस्तानी स्पिनरों से निपटने के लिए खास रणनीति बनानी होगी। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारत के विश्वस्तरीय स्पिनरों का अच्छे से सामना कर चुके हैं। 
06:08 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Live Score: आज से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच

टी20 विश्वकप में सुपर आठ चरण का रोमांच शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मुकाबले से शुरू होगा। दोनों टीमें लीग चरण में 2024 की विजेता और उपविजेता से हार चुकी हैं। पाकिस्तान को गत चैंपियन भारत से 61 रन, तो न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच असल टक्कर स्पिन और बल्लेबाजी कौशल की होगी। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक की अगुआई में बेहतर स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है, तो न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी के अलावा, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मार्क चेपमैन मजबूती प्रदान करते हैं।
05:53 PM, 21-Feb-2026

NZ vs PAK Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मुकाबला, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मिले 1-1 अंक

Live Cricket Score (NZ vs PAK) New Zealand vs Pakistan T20 World Cup : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 में आज से सुपर-8 चरण की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला ग्रुप-2 की पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ सुपर-8 में शुरुआत करना चाहेंगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed