NED vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हराया, अंक तालिका में पाकिस्तान से आगे निकला
{"_id":"6544a21241cdadc3080b5e95","slug":"ned-vs-afg-live-cricket-score-netherlands-vs-afghanistan-wc-2023-34th-match-at-ekana-stadium-update-2023-11-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"NED vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हराया, अंक तालिका में पाकिस्तान से आगे निकला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 03 Nov 2023 08:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:12 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 Netherlands vs Afghanistan 2023 Highlights: विश्व कप के 34वें मैच में अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर 181 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम नीदरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:08 PM, 03-Nov-2023
अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराया
अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। इस विश्व कप में यह अफगानिस्तान की चौथी जीत है और यह टीम अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। नीदरलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। इस टीम के शुरुआती पांच बल्लेबाजों में चार रन आउट हुए। इसी वजह से टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मैच जीत लिया।नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 58 रन साइब्रांड ने बनाए। ओडवड ने 42 और ओकरमन ने 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा वन डर मर्व (11 रन) और आर्यन दत्त (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। नीदरलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। कप्तान एडवर्ड्स तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। नीदरलैंड के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 56 रन कप्तान हशमतुल्लाह ने बनाए। रहमत शाह ने 52 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह 31 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए लोगन वन बीक, वन डर मर्वे और साकिब जुलफिकर ने एक-एक विकेट लिया।
07:30 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा
129 रन पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। रहमत शाह 54 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब जुलफिकर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब हशमत के साथ अजमत क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 142/3 है।
विज्ञापन
07:09 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रहमत शाह ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।06:31 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
55 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है। इब्राहिम जादरान 34 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वन डर मर्वे की गेंद पर कट शॉट खेलने के प्यास में वह गेंद को स्टंप में ले आए। अब रहमत शाह के साथ कप्तान शहीदी क्रीज पर हैं।06:06 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा
180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 27 रन पर पहला विकेट गंवा दिया है। गुरबाज 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। वह दुर्भाग्यशाली तरीके से आउट हुए। वन बीक की लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके दस्तानों में लगकर विकेटकीपर के पास पहुंच गई। अंपायर ने इसे वाइड गेंद करार दिया, लेकिन विकेटकीपर और कप्तान एडवर्ड्स ने रिव्यू लेकर गुरबाज को आउट दिलवाया। इब्राहिम के साथ रहमत शाह क्रीज पर हैं।05:13 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड ने 179 रन बनाए
नीदरलैंड ने अफगनिस्तान के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पारी 46.3 ओवर में 179 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 58 रन साइब्रांड ने बनाए। ओडवड ने 42 और ओकरमन ने 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा वन डर मर्व (11 रन) और आर्यन दत्त (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। नीदरलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। कप्तान एडवर्ड्स तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। नीदरलैंड के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने तीन और नूर अहमद ने दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:56 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड को नौवां झटका
नीदरलैंड को नौवां झटका रूलोफ वान डेर मर्वे के रूप में लगा। वह 33 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। नूर अहमद की गेंद पर इब्राहिम जादरान ने उनका कैच लिया। नीदरलैंड ने 43 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। आर्यन दत्त और पॉल वान मीकेरेन क्रीज पर हैं।04:28 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: नीदरलैंड के चार बल्लेबाज हुए रन आउट
नीदरलैंड को आठवां झटका साइब्रांड के रूप में लगा। वह 86 गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हो गए। साइब्रांड इस पारी में रन आउट होने वाले नीदरलैंड के चौथे बल्लेबाज हैं। नीदरलैंड ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन बना लिए हैं।04:10 PM, 03-Nov-2023
NED vs AFG Live Score: साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट का अर्धशतक
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह एक छोर से टिके हुए हैं, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं। साइब्रांड ने 74 गेंद पर 50 रन पूरे किए। नीदरलैंड ने 32 ओवर में सात विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। साइब्रांड 51 रन बनाकर नाबाद हैं। रूलोफ वान डेर मेर्वे ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।04:02 PM, 03-Nov-2023