NAM vs OMA Highlights: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराया, डेविड विसी ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन
{"_id":"665d0e6407606ab66f06b1bd","slug":"nam-vs-oma-t20-world-cup-live-score-namibia-vs-oman-scorecard-and-result-news-updates-in-hindi-2024-06-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"NAM vs OMA Highlights: नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराया, डेविड विसी ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 03 Jun 2024 09:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Jun 2024 09:53 AM IST
खास बातें
Namibia vs Oman T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 की धमाकेदार शुरुआत हुई है और सिर्फ तीसरे मैच का फैसला ही सुपर ओवर के जरिये हुआ है। नामीबिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए ओमान को सस्ते में समेटा, लेकिन ओमान ने शानदार गेंदबाजी की। आखिरकार सुपर ओवर में डेविड विसी के दमदार प्रदर्शन से नामीबिया ने ग्रुप-बी का मुकाबला जीता।
विज्ञापन
नामीबिया बनाम ओमान लाइव स्कोर
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
09:41 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: नामीबिया को सुपर ओवर में मिली जीत
नामीबिया ने डेविड विसी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ओमान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। डेविड विसी ने सुपर ओवर में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। विसी ने पहले कप्तान एरासमस के साथ मिलकर छह गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद इस लक्ष्य का बचाव करने के लिए भी कप्तान ने विसी पर भरोसा जताया। विसी ने सिर्फ 10 रन ही दिए और एक विकेट भी झटका।इससे पहले, नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला 20 ओवर के बाद टाई रहा था जिसके बाद नतीजे का निर्णय सुपर ओवर के जरिए हुआ। ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए थे, लेकिन नामीबिया की टीम 20 ओवर बाद छह विकेट पर 109 रन ही बना सकी और मैच टाई रहा। हालांकि ओमान की टीम सुपर ओवर में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। नामीबिया के लिए रुबेन ट्रंपेलमैन ने चार विकेट झटके थे, जबकि विसी ने पहले तीन विकेट और फिर सुपर ओवर में एक विकेट अपने नाम किया। नामीबिया के लिए जैन फ्रीलिंक ने सर्वाधिक 45 रन बनाए थे, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने धीमी बल्लेबाजी की थी जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा था। हालांकि सुपर ओवर में विसी के प्रदर्शन ने नामीबिया को हार से बचाया।
09:31 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: ओमान को सुपर ओवर में मिला 22 रनों का लक्ष्य
नामीबिया के बल्लेबाज डेविड विसी और कप्तान एरासमस ने ओमान के खिलाफ सुपर ओवर में 21 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज बिलाल खान की ओवर से जमकर रन लुटाए। अब ओमान को जीत के लिए छह गेंदों पर 22 रन बनाने होंगे। नामीबिया के लिए सुपर ओवर में विसी ने 13 रन बनाए, जबकि एरासमस ने आठ रनों का योगदान दिया। विसी अब गेंदबाजी करने आए हैं। ओमान के लिए जीशान मकसूद और नसीम खुशी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
विज्ञापन
09:19 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: सुपर ओवर से होगा विजेता का फैसला
नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला 20 ओवर के बाद टाई हुआ और अब मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए के होगा। ओमान ने 109 रन बनाए थे, लेकिन नामीबिया की टीम 20 ओवर बाद छह विकेट पर 109 रन ही बना सकी और मैच टाई रहा। नाामीबिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए पांच रनों की जरूरत थी, लेकिन मेहरान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओमान को मुकाबले में बनाए रखा और नामीबिया को जीत नहीं दर्ज करने दी। नामीबिया को अंतिम गेंद पर दो रन की जरूरत थी, लेकिन टीम एक रन ही बना सकी।सुपर ओवर में नामीबिया पहले बल्लेबाजी करेगा। ओमान के लिए बिलाल खान गेंदबाजी करेंगे, जबकि नामीबिया की ओर से डेविड विसे और कप्तान एरासमस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
09:14 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। नामीबिया को जीत के लिए तीन गेंदों पर पांच रन चाहिए, जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।09:11 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: फ्रीलिंक अर्धशतक से चूके
नामीबिया के बल्लेबाज फ्रीलिंक अर्धशतक से चूक गए और 45 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। फ्रीलिंक को मेहरान ने आउट किया। नामीबिया को जीत के लिए चार गेंदों पर पांच रनों की जरूरत है।09:02 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: जेजे स्मिट पवेलियन लौटे
मेहरान खान ने जेजे स्मिट को आउट कर नामीबिया को चौथा झटका दिया है। जेजे स्मिट आठ रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब रोमांचक स्थिति पर पहुंच गया है। नामीबिया को जीत के लिए 15 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:48 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: एरासमस आउट हुए
आयान खान ने कप्तान एरासमस को आउट कर नामीबिया को तीसरा झटका दिया। एरासमस 13 रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया को अब जीत के लिए 33 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है।08:36 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: निकोलास पवेलियन लौटे
आकिब इलियास ने निकालोसा को आउट कर नामीबिया को दूसरा झटका दिया। निकोलास 24 रन बनाकर आउट हुए। कम स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की बल्लेबाजी धीमी चल रही है और टीम ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 50 रन बनाए हैं। फ्रीलिंक के साथ कप्तान गेरहार्ड एरासमस क्रीज पर मौजूद हैं।08:15 AM, 03-Jun-2024
NAM vs OMA Live Score: पावरप्ले खत्म होने के बाद नाीबिया का स्कोर 32/1
निकोलास डेविन और जैन फ्रीलिंक ने शुरुआती झटके से नामीबिया को उबारा और पावरप्ले में कोई अन्य विकेट नहीं गिरने दिया। नामीबिया ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। निकोलास 16 रन और फ्रीलिंक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।07:51 AM, 03-Jun-2024