MI vs RR : हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग चमके
{"_id":"660aace1d87ada34fb022052","slug":"mi-vs-rr-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-rajasthan-royals-ipl-2024-14th-match-at-wankhede-stadium-2024-04-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs RR : हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 01 Apr 2024 11:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:25 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, MI vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर तैयार किया और राजस्थान को 126 रन का लक्ष्य थमाया, जिसे संजू की टीम ने छह विकेटों के शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
10:58 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : राजस्थान ने छह विकेट से जीता मुकाबला
आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लहर को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है।10:48 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 101/4
14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, राजस्थान ने चार विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रियान पराग 30 रन और शुभम दुबे सात रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 24 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:14 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : मुंबई को मिली चौथी सफलता
राजस्थान को चौथा झटका रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा जो 16 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें आकाश मधवाल ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अश्विन ने चौथे विकेट के लिए रियान पराग के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 94/4 है।10:11 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : जोस बटलर 13 रन बनाकर आउट हुए
राजस्थान को तीसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपने दूसरे ओवर में शिकार बनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन आए हैं। वहीं, रियान पराग चार रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/3 है।09:54 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर जोस बोटलर और रियान पराग मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 94 गेंदों में 4 रन की जरूरत है।09:39 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : मुंबई को मिला पहला विकेट
राजस्थान को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा। क्वेन मफाका ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:35 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : राजस्थान की पारी शुरू हुई
राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर आए हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में हैं। पारी का पहला ओवर क्वेन मफाका फेंक रहे हैं।09:22 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : मुंबई ने राजस्थान को दिया 126 रन का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए और मुंबई को 126 रन का मामूली लक्ष्य थमाया। इस मैच में मुंबई के शीर्ष क्रम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के रूप में दो झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी घातक गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। पारी के तीसरे ओवर में भी बाएं हाथ के गेंदबाज ने डेवॉल्ड ब्रेविस के रूप में तीसरी सफलता हासिल की। तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। टीम को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में 20 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें नांद्रे बर्गर ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 56 रन की साझेदारी हुई जिसे चहल ने 76 रन के स्कोर पर तोड़ दिया। राजस्थान के खिलाफ कप्तान 21 गेंदों में 34 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके निकले। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पीयूष चावला सिर्फ तीन रन बना सके। उन्हें आवेश खान ने आउट किया।
इस मुकाबले में मुंबई की रीढ़ बनकर खड़े तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 29 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। इस मैच में गेरॉल्ड कोएत्जी ने चार और टिम डेविड ने 17 रन बनाए। वहीं, बुमराह आठ रन और आकाश मधवाल चार रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के खिलाफ राजस्थान के गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को तीन-तीन विकेट मिले। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले जबकि आवेश खान ने एक सफलता हासिल की।
09:13 PM, 01-Apr-2024
MI vs RR Live Score : टिम डेविड 17 रन बनाकर आउट हुए
टिम डेविड 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बर्गर ने 114 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में सिर्फ 17 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर बुमराह और आकाश मधवाल मौजूद हैं।09:03 PM, 01-Apr-2024