MI vs RCB Live Score: एलिमिनेटर में आरसीबी की जीत, मुंबई को पांच रन से हराया, फाइनल में होगा दिल्ली से सामना
{"_id":"65f447eab513327ed200dae9","slug":"mi-vs-rcb-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-royal-challengers-bangalore-wpl-2024-eliminator-match-updates-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB Live Score: एलिमिनेटर में आरसीबी की जीत, मुंबई को पांच रन से हराया, फाइनल में होगा दिल्ली से सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 15 Mar 2024 11:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:45 PM IST
खास बातें
WPL Live Cricket Score, MI vs RCB Eliminator 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 136 रन का लक्ष्य तैयार किया। हालांकि, आरसीबी ने पांच रन से यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:49 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : आरसीबी की पांच रन से जीत
महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली। मंधाना की सेना ने एमआई को पांच रन से हराया। अब टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से फाइनल (17 मार्च) में होगा। मेग लैनिंग की टीम ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। आरसीबी और एमआई के बीच खेले गए इस मैच में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 130 रन ही बना सकी। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया।हरमनप्रीत कौर की गलती पड़ी मुंबई पर भारी
मुंबई ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरी यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 27 रन की साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने तोड़ा। मैथ्यूज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज 19 रन बनाने में कामयाब हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट उतरी। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन की पार्टनरशिप की।
चौथे विकेट के लिए हमरनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने खत्म किया। दोनों के बीच 44 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई। कप्तान 33 रन बनाने में कामयाब हुई। हरमनप्रीत कौर का विकेट मुंबई की हार का कारण बना। इसके बाद सजीवन सजना ने एक और पूजा ने चार बनाए। वहीं, अमेलिया कर 27 रन और अमनजोत कौर एक रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए जबकि एलिस पेरी, सोफी मोलिन्यूक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा सोभना को एक-एक सफलता मिली।
10:43 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : एस सजना एक रन बनाकर आउट
मुंबई को पांचवां झटका एस सजना के रूप में लगा जो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुई। उन्हें ऋचा घोष ने स्टंप्स आउट किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूजा वस्त्राकर हैं। टीम आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:38 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : हरमनप्रीत कौर 33 रन बनाकर आउट
मुंबई को चौथा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा। उन्हें श्रेयंका पाटिल ने सोफी डिवाइन के हाथों कैच आउट कराया। वह 30 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गई। अब टीम को जीत के लिए आठ गेंदों में 13 रन की जरूरत है।10:24 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 93/3
मुंबई इंडियंस जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। इसमें उनका साथ अमेलिया कर दे रही हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93/3 है।10:17 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
आरसीबी के खिलाफ मुंबई को तीसरा झटका नैट सिवर ब्रंट के रूप में लगा। वह 17 गेंदो में 23 रन बनाकर आउट हुई। वेयरहैम ने उन्हें 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/3 है।10:16 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा जिन्हें एलिस पेरी ने क्लीन बोल्ड किया। वह 27 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:35 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका
आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार शरुआत की है। सलामी बल्लेबाजी के लिए आई हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया के बीच 27 रन की साझेदारी हुई। चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने हेली मैथ्यूज को जॉर्जिया वेयरहैम के हाथों कैच कराया। मैथ्यूज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट आई है।09:10 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : मुंबई की पारी शुरू
136 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगी।09:06 PM, 15-Mar-2024
MI vs RCB Live Score : आरसीबी को मिला 136 रन का लक्ष्य
महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए और हरमनप्रीत कौर की टीम को 136 रन का लक्ष्य दिया है। आरसीबी के लिए एलिस पेरी ने 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला। आरसीबी की शुरुआत इस मुकाबले में खराब हुई थी। टीम को सलामी बल्लेबाजी के लिए आई स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन 20 रन का स्कोर तैयार कर आउट हो गई। तीन गेंदों के भीतर आरसीबी के दो विकेट गिरे। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेली मैथ्यूज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वहीं, नताली सिवर ब्रंट ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान को पवेलियन भेजा। मुंबई के खिलाफ दिशा कसत ने शून्य रन, ऋचा घोष ने 14 रन, सोफी मोलिन्यूक्स ने 11 रन बनाए। वहीं, जॉर्जिया और श्रेयंका क्रमश: 18 और तीन रन बनाकर नाबाद रही। मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण इस मैच में आरसीबी के लिए काल साबित हुए। हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट और साइका इशाक को दो-दो विकेट मिले।08:55 PM, 15-Mar-2024