फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs KKR : कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हराया, स्टार्क ने 19वें ओवर में चटकाए तीन विकेट

Fri, 03 May 2024 11:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 03 May 2024 11:43 PM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, MI vs KKR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता की टीम 19.5 ओवर में 169 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन
MI vs KKR IPL Live Score: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Updates
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:16 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया। मुंबई की इस हार ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। वहीं, केकेआर के खाते में 14 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में श्रेयस अय्यर की टीम दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई करने की कगार पर है। मुंबई -0.356 नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर है।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पावरप्ले में एमआई ने 46 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए।  ईशान किशन 13, नमन धीर और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए। 360 डिग्री बल्लेबाज ने 30 गेंदों में पचासा लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक है। वहीं, टिम डेविड 24 रन बनाने में कामयाब हुए। मुंबई के लिए तिलक ने चार, नेहल ने छह, पांड्या ने एक, गेराल्ड ने आठ, पीयूष शून्य और जसप्रीत (नाबाद) ने एक रन बनाया। मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने टिम डेविड, पीयूष चावला और गेराल्ड कोएत्जी को आउट किया। इस मैच में उन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए।
11:12 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : मुंबई को लगा आठवां झटका

मुंबई को आठवां झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने टिम डेविड को श्रेयस अय्यर को आउट कराया। वह 20 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे।
विज्ञापन
10:56 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : मुंबई को लगा सातवां झटका

मुंबई को सातवां झटका आंद्रे रसेल ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 120 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 35 गेंदों में 56 रन बनाकर लौटे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए गेराल्ड कोएत्जी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए टिम डेविड क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:49 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : 30 गेंदों में सूर्या ने जड़ा पचासा

30 गेंदों में सूर्या ने जोरदार पचासा जड़ा है। वह दमदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक लगाया है। सूर्या अब कोलकाता के गेंदबाजों को आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं।
10:31 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर आउट

कोलकाता के गेंदबाज इस मैच में कहर बरपा रहे हैं। आंद्रे रसेल ने पारी के 12वें ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 51 गेंदों में 91 रनों की जरूरत है।
10:28 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : मुंबई का पांचवां विकेट भी गिरा

मुंबई का पांचवां विकेट नेहल वढेरा के रूप में लगा। उन्हें सुनील नरेन ने बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : तिलक वर्मा चार रन बनाकर आउट

तिलक वर्मा चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। मुंबई का बल्लेबाजी क्रम कोलकाता के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करता दिख रहा है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नेहल वढेरा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/4 है।
10:02 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : रोहित शर्मा 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन

छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन ने रोहित शर्मा को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। इसी के साथ पावरप्ले भी समाप्त हो गया। छह ओवर में मुंबई ने तीन विकेट खो दिए। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/3 है।
09:55 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई को दूसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने नमन धीर को 38 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। पांचव ओवर के बाद टीम का स्कोर 41/2 है।
09:41 PM, 03-May-2024

MI vs KKR Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहला झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर में ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 16/1 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed