MI vs GG Highlights: 200 से कम का स्कोर डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी मुंबई, गुजरात को 55 रन से हराया
{"_id":"6410762cfe3c9a05160fda0a","slug":"mi-vs-gg-women-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-gujarat-giants-wpl-2023-12th-match-updates-2023-03-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs GG Highlights: 200 से कम का स्कोर डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी मुंबई, गुजरात को 55 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 14 Mar 2023 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:38 PM IST
खास बातें
WPL, MUM vs GUJ Women’s Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से हुआ। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की टीम अपने सभी पांचों मैच जीतकर शीर्ष पर है। वहीं, गुजरात की टीम चौथे स्थान पर है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 107 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
मुंबई की टीम
- फोटो : WPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:05 PM, 14-Mar-2023
मुंबई ने गुजरात को 55 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जाएंट्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी।यह मुंबई इंडियंस की टीम की लगातार पांचवीं जीत रही। 10 अंकों के साथ यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा मुंबई की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में 200 से कम का टोटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बनी।
10:55 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: गुजरात के नौ विकेट गिरे
गुजरात जाएंट्स के नौ विकेट गिर चुके हैं। हेमलता छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्नेह राणा 20 रन, किम गर्थ आठ रन और तनुजा कांवर खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। फिलहला सुषमा वर्मा और मानसी जोशी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:40 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: गुजरात के सात विकेट गिरे
गुजरात के सात विकेट 85 के स्कोर पर गिर चुके हैं। दयालन हेमलता छह रन और स्नेह रामा 20 रन बनाकर आउट हुईं। हेमलता को अमेलिया कर और राणा को सीवर ब्रंट ने आउट किया। फिलहाल सुषमा वर्मा और किम गर्थ क्रीज पर हैं। गुजरात को 30 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।10:10 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: हरलीन देओल भी आउट
नौवें ओवर में 48 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। इसी वोंग ने हरलीन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 गेंदों में 22 रन बना सकीं। इसके बाद 10वें ओवर में अमेलिया कर ने एश्ले गार्डनर को कलिता के हाथों कैच कराया। गार्डनर आठ रन बना सकीं। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 49 रन है। गुजरात को अब भी 60 गेंदों में 114 रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान स्नेह राणा और दयालन हेमलता क्रीज पर हैं।09:58 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: हेली मैथ्यूज को दो विकेट
गुजरात जाएंट्स को छठे ओवर में दो झटके लगे। ये दोनों झटके हेली मैथ्यूज ने दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर एस मेघना को अमेलिया कर के हाथों कैच कराया। मेघना 16 रन बना सकीं। इसके बाद आखिरी गेंद पर एनाबेल सदरलैंड को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सदरलैंड खाता भी नहीं खोल सकीं। सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन है। टीम को 78 गेंदों पर 126 रन की जरूरत है। फिलहाल हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं।09:28 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: गुजरात को पहली ही गेंद पर झटका
गुजरात जाएंट्स को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा। नेट सीवर ब्रंट ने सोफिया डंकले को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। फिलहाल हरलीन देओल और मेघना क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:09 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: मुंबई ने 162 रन बनाए
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 44 रन बनाए।पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इन-फॉर्म बैटर हेली मैथ्यूज को पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद नेट सीवर ब्रंट और यास्तिका भाटिया ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। नेट सीवर 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं।
यास्तिका भाटिया अर्धशतक से चूक गईं और 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। अमेलिया 19 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, इसी वोंग खाता भी नहीं खोल सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी अर्धशतक जड़ा, लेकिन फिफ्टी लगाने के तुरंत बाद वह विकेट गंवा बैठीं। हरमनप्रीत को गार्डनर ने हरलीन देओल के हाथों कैच कराया।
अपनी पारी में हरमनप्रीत ने सात चौके और दो छक्के लगाए। हुमैरा काजी (2) और अमनजोत कौर (0) कुछ खास नहीं कर सकीं। धारा गुज्जर एक रन और जिंतिमनी कलिता दो रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात की ओर से एश्ले गार्डनर ने तीन विकेट झटके। वहीं, किम गर्थ, स्नेह राणा और तनुजा को एक-एक विकेट मिला।
08:51 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: मुंबई को दो झटके
मुंबई को तीन गेंदों के अंदर दो झटके लगे हैं। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर तनुजा कांवर ने अमेलिया कर को किम गर्थ के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 19 रन बना सकीं। इसके बाद 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्नेह राणा ने इसी वोंग का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 137 रन है। फिलहाल हरमनप्रीत कौर और हुमैरा काजी क्रीज पर हैं।08:27 PM, 14-Mar-2023
MI vs GG Live Score: मुंबई को तीसरा झटका
मुंबई को 13वें ओवर में 84 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। यास्तिका भाटिया रन आउट हुईं। उन्होंने 37 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है। फिलहाल हरमनप्रीत कौर छह रन और अमेलिया कर पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:20 PM, 14-Mar-2023