फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, जडेजा के बाद अजिंक्य रहाणे का दिखा जलवा

Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Apr 2023 11:48 PM IST
खास बातें

IPL 2023, CSK vs MI Highlights : आईपीएल के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। उसे चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (आठ अप्रैल) को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
MI vs CSK highlights IPL2023 Today Match Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Scorecard Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:54 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: चेन्नई की सीजन में दूसरी जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन में दूसरी जीत हासिल की। तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने तूफानी प्रदर्शन किया। जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी। इसका फायदा टीम को मिला। उसने आसानी से रन चेज कर लिया।

रहाणे और ऋतुराज की शानदार पारी
रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।
10:34 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा तीसरा झटका

चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरा झटका 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। कुमार कार्तिकेय ने शिवम दुबे को आउट कर दिया। दुबे 26 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन
10:18 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और आसानी से अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 102 रन है। इस टीम को जीत के लिए 54 गेंद में 56 रन की जरूरत है।
10:06 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

82 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा विकेट गिरा है। अजिंक्य रहाणे 27 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और सात चौके लगाए। पीयूष चावला ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। अब शिवम दुबे के साथ ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। 
09:54 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: रहाणे का तूफानी अर्धशतक

अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 19 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए। इस आईपीएल में किसी बल्लेबाज का यह सबसे तेज अर्धशतक है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह ओवर में एक विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 20 गेंद पर 53 और ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंद पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
09:40 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 21/1

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 13 और ऋतुराज गायकवाड़ दो रन बनाकर नाबाद हैं। डेवोन कॉन्वे पहले ओवर में जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वह चार गेंदों का सामंना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: चेन्नई को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

चेन्नई सुपरकिंग्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन के स्कोर पर रोक दिया। उसे जीत के लिए 158 रन बनाने होंगे। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए।

चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलता मिली। सिसांदा मगाला ने एक विकेट अपने नाम किया।
08:56 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: टिम डेविड को तुषार देशपांडे ने किया आउट

तुषार देशपांडे ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड को आउट कर दिया। डेविड ने इस ओवर में तुषार देशपांडे की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाया था। वह 22 गेंद पर 31 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे।
08:52 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: मुंबई को लगा सातवां झटका

मुंबई इंडियंस को सातवां झटका सिसांदा मगाला ने दिया। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया। स्टब्स ने सिक्स लगाने के लिए लंबा शॉट लगाया। ड्वेन प्रीटोरियस ने बाउंड्री पर उनका कैच तो ले लिया, लेकिन वह खुद को संभाल नहीं सके। प्रीटोरियस बाउंड्री के बाहर गिर गए। उससे पहले उन्होंने गेंद को अंदर की ओर उछाल दिया था। उनके अधूरे कैच को ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरा किया।
08:36 PM, 08-Apr-2023

MI vs CSK Live Score: मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा

102 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 18 गेंद में 22 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब टिम डेविड के साथ ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 105 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed