फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs RCB Highlights: क्वालिफायर-1 में आरसीबी की एंट्री, लखनऊ को छह विकेट से हराया; कोहली-जितेश और मयंक चमके

Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
खास बातें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
LSG vs RCB IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Today IPL Match Scorecard Updat
लखनऊ बनाम बेंगलुरु - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:45 PM, 27-May-2025

आरसीबी छह विकेट से जीती

विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंच गई। अब उसका सामना 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह आईपीएल का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। वहीं, आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज है। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने दो विकेट झटके जबकि आकाश सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

आईपीएल 2025 में यह लीग चरण का आखिरी मुकाबला था, जिसे आरसीबी ने जीत लिया। 2016 के बाद पहली बार टीम ने लीग चरण का समापन शीर्ष-दो में रहकर किया है। आईपीएल इतिहास में अब तक तीन बार आरसीबी शीर्ष-दो में रही है। इस सत्र से पहले 2016 और 2011 में टीम शीर्ष-दो में रही थी। लखनऊ पर जीत के साथ आरसीबी 19 अंक और 0.301 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची। वहीं, लखनऊ 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही। अब आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से क्वालिफायर-1 में होगा। श्रेयस अय्यर की टीम ने सोमवार को मुंबई पर शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई और गुजरात के बीच इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। आकाश सिंह ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट को दिग्वेश के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रजत पाटीदार सिर्फ 14 रन बना पाए। उन्हें विलियम ओरुर्के ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। अगली गेंद पर उन्होंने लिविंगस्टोन को भी पवेलियन की राह दिखाई।

90 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी आरसीबी को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। विराट कोहली एक छोर पर तैनात थे, उनका साथ मयंक अग्रवाल ने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने 27 गेंदों में सत्र का आठवां पचासा पूरा किया। वह 30 गेंदों में 10 चौके की मदद से 54 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें आवेश खान ने शिकार बनाया। इसके बाद मयंक को जितेश शर्मा का साथ मिला। दोनों ने 45 गेंदों में 107 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। इस दौरान स्टैंडइन कप्तान जितेश ने अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा भी पूरा किया। वह 33 गेंदों में 85 और मयंक 23 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले, लखनऊ की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। उन्हें पहला झटका 25 के स्कोर पर लगा था। मैथ्यू ब्रीतजके को नुवान तुषारा ने बोल्ड किया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तीसरे नंबर पर आए कप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने फॉर्म में वापसी की और 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के खिलाफ पूरन ने 13 और अब्दुल समद एक रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, आरसीबी के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किए।
11:26 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: 22 गेंदों में जितेश ने जड़ा पचासा

22 गेंदों में जितेश शर्मा ने अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें दिग्वेश राठी ने अपना शिकार बना लिया था, लेकिन रिप्ले में देखा गया कि दिग्वेश ने नो बॉल फेंकी और इस तरह जितेश को अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा करने का मौका मिला।
विज्ञापन
10:45 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी को 123 पर चौथा झटका

आरसीबी को चौथा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में 10 चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर जितेश शर्मा आए हैं।
10:35 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: 27 गेंदों में विराट कोहली ने जड़ा पचासा

विराट कोहली ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 27 रन बनाते ही टी20 में 9000 रन भी पूरे किए थे। 
10:29 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी को दो गेंदों पर दो झटके

आरसीबी को दो झटके विलियम ओरुर्के ने दिए। उन्होंने पहले रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन की राह दिखाई। 
10:18 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका आकाश सिंह ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रजत पाटीदार आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
09:30 PM, 27-May-2025

लखनऊ की पारी समाप्त

ऋषभ पंत की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। उनके लिए कप्तान पंत ने सर्वाधिक 118 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इस मैच में लखनऊ को पहला झटका 25 के स्कोर पर लगा था। मैथ्यू ब्रीतजके को नुवान तुषारा ने बोल्ड किया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तीसरे नंबर पर आए कप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने फॉर्म में वापसी की और 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु के खिलाफ पूरन ने 13 और अब्दुल समद एक रन बनाकर नाबाद रहे। 
09:16 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा है। 
09:00 PM, 27-May-2025

LSG vs RCB Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

लखनऊ को दूसरा झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा, जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। वह 37 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed