LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को सात रन से हराया, आखिरी पांच ओवर में 30 रन नहीं बना पाई राहुल की टीम
{"_id":"6443a7e94db43c285b085aba","slug":"lsg-vs-gt-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-gujarat-titans-ipl-2023-30th-match-at-ekana-stadium-2023-04-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को सात रन से हराया, आखिरी पांच ओवर में 30 रन नहीं बना पाई राहुल की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 22 Apr 2023 07:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:23 PM IST
खास बातें
LSG vs GT IPL 2023 Highlights: आईपीएल के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना पाई और सात रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:17 PM, 22-Apr-2023
गुजरात ने लखनऊ को हराया
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई और मैच हार गई। दोनों टीमों के लिए कप्तानों ने बल्ले से कमाल किया और अर्धशतक लगाया, लेकिन अंत में गुजरात के गेंदबाद लखनऊ पर भारी पड़े। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, नवीन उल हक और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला।गुजरात के लिए मोहित शर्मा और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम के पास भी आठ अंक हो गए हैं। अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद राजस्थान के पास भी आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर यह टीम सबसे ऊपर है। हार के बावजूद लखनऊ के टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
07:12 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का सातवां विकेट गिरा
128 रन के स्कोर पर लखनऊ का सातवां विकेट गिरा है। दीपक हुड्डा भी दो गेंद में दो रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
07:10 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का छठा विकेट गिरा
127 रन के स्कोर पर लखनऊ का छठा विकेट गिरा है। आयुष बदोनी दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने विजय शंकर के सटीक थ्रो पर गिल्लियां बिखेरकर उन्हें रन आउट किया।07:08 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा
126 रन के स्कोर पर ही लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा है। मार्कस स्टोइनिस पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो चुके है। मोहित शर्मा ने उन्हें डेविड मिलर के हाथों कैच कराया।07:06 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा
126 रन के स्कोर पर लखनऊ का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान लोकेश राहुल 61 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहित शर्मा ने उन्हें जयंत यादव के हाथों कैच कराया। अब लखनऊ की टीम मुश्किल में फंस गई है।06:48 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा
110 रन के स्कोर पर लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा है। निकोलस पूरन सात गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नूर अहमद की गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब यह मैच रोमांचक होता जा रहा है। राहुल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:38 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा
106 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का दूसरा विकेट गिरा है। क्रुणाल पांड्या 23 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नूर अहमद ने उन्हें विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट कराया। अब लोकेश राहुल के साथ निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 106 रन है।06:31 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कप्तान राहुल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, कुणाल पांड्या भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है। इस टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 31 रन की जरूरत है।06:27 PM, 22-Apr-2023
LSG vs GT Live Score: लोकेश राहुल का अर्धशतक
लोकेश राहुल ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए हैं और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जा चुके हैं। उनके साथ क्रुणाल पांड्या ने शानदार साझेदारी की है और लखनऊ के लिए यह मैच जीतना बेहद आसान होगा। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 98 रन है।06:17 PM, 22-Apr-2023