LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, राहुल और अभिषेक पोरेल ने जड़े अर्धशतक
{"_id":"68079148144e5d83b302138e","slug":"lsg-vs-dc-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-delhi-capitals-ipl-2025-40th-match-at-ekana-stadium-2025-04-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, राहुल और अभिषेक पोरेल ने जड़े अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 22 Apr 2025 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:53 PM IST
खास बातें
LSG vs DC Indian Premier League 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दिल्ली के लिए जीत के हीरो अभिषेक पोरेल और केएल राहुल रहे। राहुल ने इस दौरान आईपीएल में सबसे तेजी से 5000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
पोरेल और केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:53 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली को मिली जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जबकि पोरेल ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। दिल्ली ने इस सीजन लखनऊ के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते।राहुल ने इसके साथ ही आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि पूरी की और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 135 पारियों में आईपीएल में 5000 रन पूरे किए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के करुण नायर के रूप में पहला झटका लगा जो नौ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राहुल और पोरेल ने दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
इस दौरान पोरेल ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, पचासा लगाने के बाद वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और मार्करम ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेजा। फिर क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल आए और उन्होंने राहुल के साथ साझेदारी निभाई। राहुल और अक्षर ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। राहुल ने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर प्रिंस यादव की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल 20 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल और अक्षर के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की अविजित साझेदारी की। लखनऊ के लिए दोनों विकेट मार्करम को मिले।
10:50 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: राहुल का अर्धशतक
दिल्ली के बल्लेबाज केएल राहुल ने 40 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। राहुल ने इसके साथ ही आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
10:35 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 125 के पार
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 125 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली ने 15 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।10:18 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली को दूसरा झटका
एडेन मार्करम ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा दिया है। पोरेल अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं जिससे उनकी केएल राहुल के साथ 69 रनों की साझेदारी भी टूट गई। पोरेल 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 105 रन बनाए हैं। उसे अभी जीत के लिए 48 गेंदों पर 55 रन बनाने हैं।10:13 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: पोरेल का पचासा
दिल्ली कैपिटल्स सके सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। पोरेल का इस सीजन यह पहला पचासा है। पोरेल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।10:07 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 65 के पार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली का स्कोर 65 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 69 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 50 के पार
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल के साथ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली ने छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 54 रन बनाए हैं।09:37 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को करुण नायर के रूप में पहला झटका लगा है। करुण नौ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।09:34 PM, 22-Apr-2025
LSG vs DC Live: दिल्ली की तेज शुरुआत
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने तेज शुरुआत की है और तीन ओवर की समाप्ति के बाद उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन हो गया है। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल और करुण नायर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:21 PM, 22-Apr-2025