फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs DC Highlights : दिल्ली ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की, लखनऊ को छह विकेट से हराया

Fri, 12 Apr 2024 11:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 12 Apr 2024 11:40 PM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, LSG vs DC Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। 

विज्ञापन
lsg vs dc live cricket score lucknow super giants vs delhi capitals ipl 2024 26th match at ekana stadium
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:12 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : दिल्ली ने छह विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2024 के 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को विकेट से हराकर उनके जीत के रथ को रोक दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई थी। पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर औ पृथ्वी शॉ के बीच 24 रन की साझेदारी हुई जिसे यश ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर (8) को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। वहीं, शॉ चार चौकों की मदद से 32 रन बनाने में कामयाब हुए। 

डेब्यू मैच में मैकगर्क ने लगाया अर्धशतक
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जैक फ्रेजर मैकगर्क और ऋषभ पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने इस मैच में डेब्यू करने वाले मैकगर्क को 140 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मैकगर्क ने लखनऊ के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वहीं, पंत 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (15) और शाई होप (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 24 रन की नाबाद साझेदारी हुई। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए जबकि नवीन-उल-हक और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
10:55 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका रवि बिश्नोई ने 146 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को आउट किया। वह चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाने में कामयाब हुए। अब टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 22 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:51 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : मैकगर्क आउट हुए

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका नवीन-उल-हक ने जैक फ्रेजर मैकगर्क के रूप में दिया। वह 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 157.14 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए। मैकगर्क ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत और शाई होप मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 28 गेंदों में 22 रन की जरूरत है।
10:44 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : जैक फ्रेजर मैकगर्क ने लगाया अर्धशतक

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने लखनऊ के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंदों में पचासा पूरा किया। वह 32 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। अब तक उनके बल्ले से दो चौके और पांच छक्के निकल चुके हैं। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज ऋषभ पंत भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 136/2 है।
10:33 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 90/2

11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। दिल्ली की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। ऋषभ पंत और जैक फ्रेजर मैकगर्क के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। टीम का स्कोर 90/2 है।
10:16 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : पृथ्वी शॉ हुए आउट

स्पिनर रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका देते हुए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आउट किया। पृथ्वी 22 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे हैं। उनके साथ जैक फ्रेजर मैकगर्क क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : पृथ्वी-मैकगर्क ने संभाला

दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शा और जैक फ्रेसर मैकगर्क ने संभाला और पावरप्ले समाप्त होने तक टीम ने एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। पृथ्वी फिलहाल 19 गेंदों पर 32 रन और मैकगर्क आठ गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
09:58 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : वॉर्नर हुए आउट

लखनऊ सुपरजाएंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। वॉर्नर नौ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। 
09:53 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 22/0

शॉ और वॉर्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच तीन ओवर में 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। शॉ के बल्ले से तीन चौके निकल चुके हैं। वहीं, छह रन बनाकर वॉर्नर नाबाद खेल रहे हैं।
09:44 PM, 12-Apr-2024

LSG vs DC Live Score : दिल्ली की पारी शुरू हुई

दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर लखनऊ की तरफ से अर्शद खान ने फेंका। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 7/0 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed