11:13 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Highlights: लखनऊ ने चेन्नई को सात विकेट से हराया
आकाश सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सात विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 गेंदों के शेष रहते तीन विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 17वें ओवर की चार गेंदों पर पूरन ने लगातार चार छक्के ठोककर लखनऊ को जीत दिलाई।
11:07 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 164/3
16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने तीन विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। पूरन आठ और मुकुल 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंदों में 24 रनों की जरूरत है।
10:55 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका
लखनऊ को तीसरा झटका स्पेंसर जॉनसन ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब पूरन का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं।
10:50 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शतकीय साझेदारी टूटी
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच हुई शतकीय साझेदारी मुकेश चौधरी ने तोड़ी। उन्होंने 135 के स्कोर पर पहले इंग्लिस को आउट किया। इसके बाद मार्श रनआउट हुए। दोनों ने क्रमश: 36 और 90 रन बनाए। अब निकोलस पूरन और अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 138 रन है।
10:34 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 124 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 83 और जोश इंग्लिस 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
10:13 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: पावरप्ले में लखनऊ ने 86 रन बनाए
पावरप्ले में लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन बनाए हैं। इस दौरान मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 22 गेंदों में 56 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए जोश इंग्लिस (21) भी मौजूद हैं।
09:43 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
सीएसके के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिस उतरे हैं। इंग्लिस इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं।
09:25 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई ने लखनऊ को दिया 188 रनों का लक्ष्य
चेन्नई ने लखनऊ को 188 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए आकाश सिंह ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
09:02 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका
चेन्नई को पांचवां झटका शाहबाज ने दिया। उन्होंने कार्तिक को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 42 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे और प्रशांत वीर फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।
08:52 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को चौथा झटका
चेन्नई को चौथा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने आकाश सिंह के हाथों ब्रेविस को कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने कार्तिक शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई।