KKR vs RR: कोलकाता ने राजस्थान को 86 रन से हराया, चौथे स्थान के लिए अपना दावा मजबूत किया
- कोलकाता ने राजस्थान को 86 रनों से हराया, प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय
- शुभमन गिल ने खेली 56 रन की अर्धशतकीय पारी
- केकेआर के लिए शिवम मावी ने चार जबकि फर्ग्यूसन ने तीन विकेट झटके
- राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 44 रन बनाए
लाइव अपडेट
कोलकाता ने राजस्थान को 86 रनों से हराया
अगर मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल (56) और वेंकटेश अय्यर (38) बीच 79 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा इयोन मॉर्गन 13 और दिनेश कार्तिक 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलकाता के गेंदबाजों के आगे संजू सैमसन की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुके थे और 35 रन के अंदर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से मावी और फर्ग्यूसन के अलावा शाबिक और चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले।
#KKR step up when it mattered 👏
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 7, 2021
A perfect night for them in Dubai, and barring #MI pulling off a miracle, their playoff spot is secured https://t.co/s5Vfse41gg | #KKRvRR | #IPL2021 pic.twitter.com/bTCxbxtkNO
राजस्थान को नौवां झटका
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेतन सकारिया रनआउट हो गए।राजस्थान का आठवां विकेट गिरा
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने उनादकट को (6) को शाकिब के हाथों कैच आउट कराया।राजस्थान के 50 रन पूरे
11वें ओवर की पहली गेंद पर उनादकट ने एक रन लेकर राजस्थान के स्कोर 50 किया।राजस्थान को लगा सातवां झटका
वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान को लगा सातवां झटका दिया। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया।#RR 7 down! @chakaravarthy29 scalps his first wicket of the match. 👍 👍 #VIVOIPL #KKRvRR @KKRiders
— IndianPremierLeague (@IPL) October 7, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/oqG5Yj3afs pic.twitter.com/LU9AcCdWVS
ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान की टीम
35 रन के अंदर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन
पहला पावरप्ले समाप्त
फर्ग्यूसन ने एक ओवर में झटके दो विकेट
M. O. O. D when you pick 2⃣ wickets in your first over! 👍 👍#VIVOIPL #KKRvRR
— IndianPremierLeague (@IPL) October 7, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/oqG5Yj3afs pic.twitter.com/4OpZy35wHv